गुजरात के कच्छ तट से 130 करोड़ रुपये की कोकीन बरामद, एटीएस ने शुरू की जांच

पुलिस अधीक्षक सागर बागमार ने बताया कि ATS और SOG की संयुक्त टीम ने गांधीधाम कस्बे के पास खाड़ी क्षेत्र से 130 करोड़ रुपये मूल्य की कोकीन के 13 लावारिस पैकेट बरामद किए हैं.
गुजरात के कच्छ जिले में बुधवार की सुबह गांधीधाम कस्बे के पास एक खाड़ी क्षेत्र से कोकीन के 13 लावारिस पैकेट बरामद किए गए, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 130 करोड़ रुपये है. इस बरामदगी के बाद पुलिस और एटीएस की टीम हरकत में आ गई है. ये कोई ऐसा पहला मामला नहीं है, गुजरात में इससे पहले भी कई बार करोड़ों-अरबों का नशे का सामान पकड़ा जा चुका है. कच्छ-पूर्व संभाग के पुलिस अधीक्षक सागर बागमार ने इस मामले में जानकारी देते हुए पीटीआई को बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि तस्करों ने पकड़े जाने से बचने के लिए समुद्र तट पर प्रतिबंधित पदार्थ छिपा रखा था. उन्होंने बताया कि आठ महीने के अंदर इसी खाड़ी क्षेत्र से नशीले सामान की यह दूसरी बड़ी बरामदगी है.
पुलिस अधीक्षक सागर बागमार ने आगे बताया कि आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) और विशेष अभियान समूह (SOG) की संयुक्त टीम ने गांधीधाम कस्बे के पास मीठी रोहर गांव से गुजरने वाली खाड़ी क्षेत्र से 130 करोड़ रुपये मूल्य की कोकीन के 13 लावारिस पैकेट बरामद किए हैं. बागमार ने बताया कि तस्करों ने वहां प्रतिबंधित सामान छिपा रखा था. वहां से बरामद किए गए पैकेट पिछले साल सितंबर में इसी इलाके से बरामद किए गए पैकेटों से मिलते-जुलते हैं. उन्होंने बताया कि अब एटीएस आगे की जांच कर रही है. एटीएस के पुलिस अधीक्षक सुनील जोशी ने इस बारे में बताया कि उन्होंने सुबह के समय कच्छ में गांधीधाम के पास एक खाड़ी क्षेत्र से कोकीन के 13 लावारिस पैकेट बरामद किए हैं, जिनमें से प्रत्येक का वजन एक किलोग्राम है. हमने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और आगे की जांच जारी है. आपको बता दें कि पिछले साल सितंबर में कच्छ-पूर्व पुलिस ने इसी इलाके से कोकीन के 80 लावारिस पैकेट बरामद किए थे, जिनमें से प्रत्येक का वजन एक किलोग्राम था और अंतरराष्ट्रीय बाजार में इनकी कीमत 800 करोड़ रुपये आंकी गई थी.

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading