प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया भर के नेताओं से बधाई मिलने का सिलसिला जारी

लोकसभा चुनाव में NDA को जीत मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया भर के बड़े नेताओं से बधाई मिलने का सिलसिला लगातार जारी है. बुधवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पीएम मोदी को बधाई दी.
लोकसभा चुनाव में NDA को जीत मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया भर के बड़े नेताओं से बधाई मिलने का सिलसिला लगातार जारी है. बुधवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पीएम मोदी को बधाई दी. बाइडेन ने X पर लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और NDA को उनकी जीत पर बधाई. इस ऐतिहासिक चुनाव में लगभग 65 करोड़ मतदाताओं को बधाई. बाइडेन ने आगे लिखा, जैसे-जैसे हम असीमित संभावनाओं वाले साझा भविष्य का रास्ता खोलते हैं, हमारे देशों के बीच दोस्ती बढ़ती जा रही है. गौरतलब है कि पीएम मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने वाले हैं. उनकी पार्टी बीजेपी को लोकसभा चुनाव में 240 सीटें मिली हैं, जबकि NDA को 293 सीटें मिली हैं. NDA के चुनाव जीतने के बाद 4 जून से दुनियाभर के तमाम देशों के राष्ट्रप्रमुखों ने उन्हें बधाई दी है.
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ने किया ट्वीट
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सूक योल ने ट्वीट किया, ‘भारतीय जनता के अपार समर्थन से आम चुनाव जीतने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को बधाई. यह रिजल्ट आपके बेहतर नेतृत्व में उनके अटूट विश्वास को दर्शाता है. उम्मीद है कि कोरिया और भारत विशेष रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने के लिए साथ मिलकर काम करेंगे.
ऋषि सुनक ने दी बधाई
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी. प्रधानमंत्री मोदी ने भी भारत-ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. प्रधानमंत्री ने ब्रिटेन में होने वाले आगामी चुनावों के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऋषि सुनक की टेलीफोन पर बात हुई.
शेख हसीना ने दी बधाई
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी. दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच साझेदारी को और मजबूत बनाने की उम्मीद जताई.
जॉर्जिया मेलोनी ने दी बधाई
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने X अकाउंट पर कहा कि दोनों देश इटली और भारत को “एकजुट करने वाली दोस्ती को मजबूत करने” के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे. पीएम मोदी ने भी मेलोनी की पोस्ट का जवाब दिया. मेलोनी ने पोस्ट में कहा, ‘नई चुनावी जीत पर और अच्छे काम करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई. मुझे विश्वास है कि हम इटली और भारत को एकजुट करने वाली दोस्ती को मजबूत करने और हमारे देशों और लोगों की भलाई के लिए हमें जोड़ने वाले विभिन्न मुद्दों पर सहयोग को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं.’
भूटान से आया बधाई संदेश
भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने कहा कि वो भारत के साथ संबंधों को प्रगाढ़ करने के इच्छुक हैं. उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के लिए मेरे दोस्त प्रधानमंत्री मोदी और एनडीए को बधाई. वो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं. मैं हमारे दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने को इच्छुक हूं.
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने दी बधाई
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने X पर लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी और एनडीए को 2024 के चुनाव में लगातार तीसरी बार सफल होने पर बधाई. उन्होंने कहा कि मैं दोनों देशों की साझा समृद्धि के लिए मिलकर काम करने को उत्सुक हूं.
श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे का मैसेज
श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने भी उन्हें बधाई दी. उन्होंने लिखा, एनडीए की जीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रगति और समृद्धि में भारतीय लोगों के विश्वास को दिखाया है. सबसे करीबी पड़ोसी होने के नाते श्रीलंका, भारत के साथ साझेदारी को और मजबूत करने के लिए तत्पर है.

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading