लद्दाख में जब यह सुरंग बनकर तैयार होगी तब यह दुनिया की सबसे ऊंची सुरंग होगी। पीएमओ के अनुसार, शिंकुन ला सुरंग से सशस्त्र बलों और उपकरणों की तेज और कुशल आवाजाही सुनिश्चित होगी। लद्दाख के कारगिल में शिंकुन ला सुरंग परियोजना पर काम शुरू होगा। शुक्रवार को कारगिल पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने सुरंग बनाने के लिए पहला विस्फोट किया। इस परियोजना में 4.1 किलोमीटर लंबी ट्विन-ट्यूब सुरंग शामिल है। इसका निर्माण निमू-पदुम-दारचा रोड पर लगभग 15,800 फुट की ऊंचाई पर किया जाएगा। इससे लेह का हर मौसम में संपर्क स्थापित होगा। यह दुनिया की सबसे ऊंची सुरंग होगी। पीएमओ के अनुसार, शिंकुन ला सुरंग न केवल हमारे सशस्त्र बलों और उपकरणों की तेज और कुशल आवाजाही सुनिश्चित करेगी, बल्कि लद्दाख में आर्थिक और सामाजिक विकास को भी बढ़ावा देगी। परियोजना पूरी होने पर सेना और हथियार पूरे साल हर मौसम में लद्दाख में ले जाना आसान होगा। चीन के साथ सीमा पर लगातार तनाव बना हुआ है, ऐसे में सेना को एक नया आत्मविश्वास मिलेगा। लद्दाख के सीमावर्ती इलाकों में पहुंच का सबसे छोटा मार्ग होगा। एलएसी और एलओसी पर सेना को तुरंत पहुंचाने में मददगार होगी।
Related Posts
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में भाजपा की निगाहें छोटे दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों पर
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में भाजपा की नजरें कश्मीर संभाग में चुनाव लड़ रहे सात छोटे दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों पर टिकी हैं। पार्टी के अनुमान के…
कश्मीर मैराथन से प्रदेश में पर्यटन को मिली नई गति- उपराज्यपाल
मैराथन में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की भागीदारी से कश्मीर की पहचान एक सुरक्षित पर्यटन स्थल के तौर पर उभरी उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गणतंत्र दिवस…
आतंकवादी हमले से घाटी दहली, डॉक्टर सहित 7 लोगों की मौत, कई घायल
जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले के सोनमर्ग में एक आतंकी हमला हुआ है। इस हमले में एक डॉक्टर समेत सात लोगों की मौत हो गई है।…
विशिखा मीडिया
विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया।
विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है।
विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें।
विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है।
पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता।
विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।






