आम परंपरा से हटकर 205 देशों के खिलाड़ियों ने बारिश की आशंका के बीच सीन नदी पर नावों में परेड में हिस्सा लिया और इसके साथ ही रोशनी के इस शहर में ओलंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह की शुरुआत हो गई। इस रंगारंग कार्यक्रम के दौरान मशहूर कालाकार लेडी गागा सहित अन्य ने प्रस्तुतियां पेश की। सबसे पहले ग्रीस का दल आया और फिर अन्य देशों के खिलाड़ी बोट परेड के दौरान दर्शकों का अभिवादन करते रहे। कार्यक्रम के दौरान बच्चे ओलंपिक मशाल लेकर आए जिसके बाद देश की बोट परेड शुरू हुई। बोट परेड की शुरुआत में सबसे पहले ग्रीस का दल आया जिसके बाद अन्य देशों के दल ने दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया। कार्यक्रम के दौरान मशहूर कलाकार लेडी गागा ने प्रस्तुति पेश की। वह पहली कलाकार थीं जिन्होंने इस कार्यक्रम में प्रस्तुति दी और चमक बिखेरी। सीन नदी पर आयोजित हुए इस कार्यक्रम में कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन किया। फ्रांस की मशहूर पोप स्टार आया नाकामुरा ने कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति पेश की और दर्शकों का मनोरंजन किया। पेरिस ओलंपिक के उद्घाटन समारोह के दौरान भारतीय ध्वजवाहक पीवी सिंधू और अचंता शरत कमल ने भारतीय दल का प्रतिनिधित्व किया। सिंधू और शरत की अगुआई में भारतीय एथलीट बोड परेड के दौरान सीन नदी पर मौजूद दर्शकों और अन्य गणमान्य सदस्यों का अभिवादन करते दिखे। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी समारोह में पहुंचे। समारोह के दौरान मैक्रों के साथ अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के प्रमुख थॉमस बाक और फ्रांस के महान फुटबॉलर जिनेदीन जिदान को पहले से रिकॉर्ड किए गए वीडियो में ओलंपिक मशाल के साथ पेरिस की सड़कों पर दौड़ते दिखाया गया। बोट परेड के अंत में मेजबान फ्रांस के दल का सीन नदी किनाने मौजूद दर्शकों और अन्य गणमान्य अतिथियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। फ्रांस के दल ने भी सभी का अभिवादन स्वीकार किया।
Related Posts
मुंबई में सीबीआई अधिकारी बनकर रेलवे अधिकारी से 7 लाख रुपये की ठगी
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां ऑनलाइन ठगों ने एक रेलवे अधिकारी से रुपये ठग लिए। ठगों…
रेलवे 58,642 रिक्त पदों पर देगा नौकरी-अश्विनी वैष्णव
केंद्र सरकार रेलवे में युवाओं को अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। बुधवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि…
नीट व यूजीसी नेट परीक्षा में हुई धांधली को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
नीट व यूजीसी नेट की परीक्षाओं में धांधली को लेकर यूपी में कांग्रेस ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और पीएम मोदी व शिक्षा मंत्री के इस्तीफे…
विशिखा मीडिया
विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया।
विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है।
विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें।
विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है।
पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता।
विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।





