राष्ट्रीय राजमार्ग-44 के किनारे बनने वाले नाले के निर्माण से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी रिश्तेदार सहित चार इंजीनियरों की जांच सीबीआई करेगी। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मामले की जांच सीबीआई से कराने की अनुमति दे दी है। यह मामला साल 2015-16 का है। आरोप था कि नाले को बनाने के लिए फर्जी और जाली चालान के आधार पर ठेकेदार को भुगतान किया गया। इससे सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचा। आरोप है कि निर्माण कार्य करने वाली निजी कंपनी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साढ़ू सुरेंद्र कुमार बंसल की है। वहीं, आम आदमी पार्टी ने इस मामले को राजनीति से प्रेरित बताया है। पार्टी का कहना है कि सुरेंद्र कुमार बंसल की मौत 2017 में ही हो गई थी। दिल्ली के उपराज्यपाल लोगों को गुमराह करने और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की प्रतिष्ठा को धूमिल करने के लिए इस मामले को उठा रहे हैं। सुरेंद्र कुमार बंसल अरविंद केजरीवाल के राजनीति में आने से पहले ठेके पर काम कर रहे थे। पार्टी इस मामले की निष्पक्षता से जांच की मांग करती है। दिल्ली सरकार का कहना है कि बीते दो साल से केंद्र सरकार की सभी जांच एजेंसियां हर सप्ताह मनगढ़ंत कहानी बनाकर आरोप लगाती हैं। आरोप में करोड़ों रुपये की भ्रष्टाचार की बात कही जाती है, लेकिन अब तक एक भी मामले में केंद्र सरकार की किसी भी एजेंसी द्वारा एक पैसे की बरामदगी हमारे किसी मंत्री या उनके जानकारों के घर से नहीं हुई है। यह जांच भी बाकी जांचों की तरह है। अदालत में आते ही यह जांच भी उसी तरह से हवा हो जाएंगी, जिस तरह से पुराने मामले हवा हुई हैं। केंद्र सरकार अपनी पूरी ताकत से दिल्ली सरकार के कामों को रोकने की कोशिश कर रही है।
Related Posts
रेमल तूफान ने असम में भी तबाही मचाई, कई घायल
पश्चिम बंगाल में रेमल तूफान के लैंडफॉल के बाद अब इसका असर असम में भी देखने को मिल रहा है. असम में तेज हवा के…
दिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल की याचिका पर तिहाड़ प्रशासन से मांगा जवाब
दिल्ली हाईकोर्ट में सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई हुई। कोर्ट ने तिहाड़ जेल प्रशासन से जवाब मांगा है। उन्होंने न्यायिक हिरासत…
0
भारत-बांग्लादेश के बीच 10 समझौते, मिलेगी मेडिकल ई-वीजा की सुविधा
'भारत हमारा प्रमुख पड़ोसी, भरोसेमंद मित्र और क्षेत्रीय साझेदार, बांग्लादेश भारत के साथ अपने संबंधों को बहुत महत्व देता हैभारत और बांग्लादेश ने शनिवार को…
विशिखा मीडिया
विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया।
विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है।
विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें।
विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है।
पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता।
विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।



