रेमल तूफान ने असम में भी तबाही मचाई, कई घायल

पश्चिम बंगाल में रेमल तूफान के लैंडफॉल के बाद अब इसका असर असम में भी देखने को मिल रहा है. असम में तेज हवा के साथ भारी बारिश हो रही है जिससे वहां कई पेड़ उखड़ गए हैं. कई इलाकों में बिजली के खंभे भी गिर गए हैं जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है. वहीं सीएम ने लोगों से घरों में ही रहने की अपील की है.
पश्चिम बंगाल में आए रेमल तूफान के असर से असम में भी जनजीवन प्रभावित हुआ है. अधिकारियों ने कहा कि चक्रवात रेमल के प्रभाव के कारण मंगलवार को तेज हवाओं के साथ हुई भारी बारिश ने असम में तबाही मचा दी. इससे एक 17 साल के लड़के की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए. न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक मोरीगांव जिले के दिघलबोरी में ऑटो-रिक्शा पर एक पेड़ गिरने से कॉलेज छात्र की मौत हो गई. मृतक की पहचान कौशिक बोरदोलोईके रूप में हुई. उस ऑटो में सवार चार अन्य लोग भी घायल हो गए. वहीं तूफान के कारण सोनितपुर जिले के ढेकियाजुली में एक स्कूल बस पर एक पेड़ गिर गया और 12 बच्चे घायल हो गए. सभी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि खराब मौसम अभी आगे भी जारी रहने की आशंका है.
सीएम ने की लोगों से बाहर न निकलने की अपील
सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘मैंने अधिकारियों को जल्द से जल्द आपात स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने का निर्देश दिया है. नागरिकों से अनुरोध है कि जब तक कोई आपात स्थिति न हो, वो घर से बाहर न निकलें और सुरक्षित रहें. हम स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं.’बता दें कि तेज हवाओं के कारण गुवाहाटी समेत राज्य भर में कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए. अधिकारियों ने बताया कि निचले हिस्से में बिजली के खंभे गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और कस्बों से जलजमाव की खबरें भी सामने आई हैं.
असम के ये जिले तूफान से बुरी तरह प्रभावित
रिपोर्ट के मुताबिक रेमल तूफान की वजह से कामरूप (मेट्रो), धुबरी, गोलपारा, कामरूप, मोरीगांव, नागांव, सोनितपुर और दिमा हसाओ जैसे जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हैं. खतरे को देखते हुए अगले आदेश तक मोरीगांव, नागांव और दिमा हसाओ में स्कूल और अन्य शैक्षणिक संस्थान बंद कर दिए गए हैं.
मौसम विभाग ने दी चेतावनी
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने चक्रवात के प्रभाव के रूप में राज्य भर में अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी दी है. खराब मौसम की वजह से गुवाहाटी, जोरहाट, तेजपुर, मोरीगांव, धुबरी, गोलपारा, दक्षिण सालमारा, बारपेटा, कछार और करीमगंज जिलों में नौका सेवाएं को भी बंद कर दिया गया है. अधिकारियों ने कहा कि मौजूदा स्थिति से निपटने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम अलर्ट पर हैं.

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading