पुणे हादसे में नाबालिग नशे में था, 15 फीट उछल गई थी लड़की…

चश्मदीद संकेत ने बताया कि घटना के दिन पोर्श कार की स्पीड बहुत ज्यादा थी. कार ने मोटरसाइकिल को इतनी जोर से टक्कर मारी. लड़की की मौके पर ही मौत हो गई थी. वह 15 फीट ऊपर तक उछलकर गिरी थी. लड़के का शरीर क्षत-विक्षत हो गया था. इस मामले के चश्मदीद और नाबालिग आरोपी को पुलिस को सौंपने वाले संकेत ने इस घटना का आंखों देखा हाल बताया.
चश्मदीद संकेत ने बताया कि घटना के दिन पोर्श कार की स्पीड बहुत ज्यादा थी. कार ने मोटरसाइकिल को इतनी जोर से टक्कर मारी कि हम कुछ समझ ही नहीं पाए. लड़की की मौके पर ही मौत हो गई थी. वह मेरे सामने ही आसमान में 15 फीट ऊपर तक उछलकर गिरी थी. लड़के का शरीर क्षत-विक्षत हो गया था. संकेत ने बताया कि आरोपी को घटनास्थल से भागने का मौका ही नहीं क्योंकि कार के सभी एयरबैग्स खुल गए थे. कार में नाबालिग आरोपी के अलावा दो से तीन शख्स और थे. एयरबैग खुलने की वजह से ये सभी लोग कार से बाहर निकल आए थे, जिसके बाद भीड़ ने आरोपी को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया. मैंने आरोपी को पकड़कर रखा था और जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची. उसे पुलिस को सौंप दिया.
नाबालिग आरोपी ही गाड़ी चला रहा था
संकेत ने बताया कि पोर्श कार नाबालिग ही चला रहा था. वह बुरी तरह से नशे में था. वह इतना नशे में था कि भीड़ उसे मार रही थी लेकिन उस पर कोई असर नहीं हो रहा था. उसे कोई फर्क नहीं पड़ रहा था. मैं उसे एक्सीडेंट साइट पर लेकर गया और उसे दिखाया कि देखो तुमने ये क्या कर दिया है. चश्मदीद संकेत बताते हैं कि जब भीड़ नाबालिग को पीट रही थी कि किसी को कोई अंदाजा नहीं था कि वह कौन है. बाद में भीड़ में से किसी ने कहा, ‘अरे ये तो अग्रवाल का लड़का है, ये ब्रह्मा रियलटी बिल्डर का बेटा है..’
क्या है मामला?
पुणे के कल्याणी नगर इलाके में रियल एस्टेट डेवलपर विशाल अग्रवाल के 17 साल के बेटे ने अपनी स्पोर्ट्स कार पोर्श से बाइक सवार दो इंजीनियरों को रौंद दिया था, जिससे दोनों की मौत हो गई थी. इस घटना के 14 घंटे बाद नाबालिग आरोपी को कोर्ट से कुछ शर्तों के साथ जमानत मिल गई थी. कोर्ट ने उसे 15 दिनों तक ट्रैफिक पुलिस के साथ काम करने और सड़क दुर्घटनाओं के प्रभाव-समाधान पर 300 शब्दों का निबंध लिखने का निर्देश दिया था. हालांकि, पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी शराब के नशे में था और बेहद तेज गति से कार को चला रहा था. नाबालिग इस समय सुधार गृह में है.
पुलिसकर्मियों की लापरवाही
हादसे के बाद सबसे पहले यरवदा पुलिस स्टेशन के दो अफसर घटनास्थल पर पहुंचे. लेकिन उन्होंने ना अफसरों को सूचना दी और ना कंट्रोल रूम को बताना जरूरी समझा. जोन-1 के डीसीपी गिल भी नाइट राउंड पर थे. उन्हें भी जानकारी नहीं दी गई थी. बाद में पुलिस ने दोनों अफसरों पर एक्शन लिया और उन्हें सस्पेंड कर दिया. दोनों अफसरों के नाम पुलिस निरीक्षक राहुल जगदाले और एपीआई विश्वनाथ टोडकरी हैं. आरोप है कि संबंधित अफसरों ने अपराध की देरी से रिपोर्ट की और कर्तव्य में लापरवाही बरती. आरोपी नाबालिग को मेडिकल परीक्षण के लिए भी लेकर नहीं गए थे.
जांच प्रभावित करने की कोशिश
घटना के बाद वडगांव शेरी के विधायक सुनील टिंगरे भी सुबह-सुबह यरवदा पुलिस स्टेशन पहुंचे. उनके थाने जाने से विवाद खड़ा हो गया था. आरोप है कि उन्होंने नाबालिग के पक्ष में जांच को प्रभावित करने की कोशिश की. क्योंकि उन्हें रियल एस्टेट कारोबारी विशाल अग्रवाल का करीबी माना जाता है. हालांकि, टिंगरे ने पुलिस पर दबाव बनाने के आरोपों को खारिज कर दिया.

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading