‘गृहयुद्ध’ की धमकी देने वाले निकोलस फिर बने वेनेजुएला के राष्ट्रपति, जीत पर उठे सवाल

वेनेजुएला में हुए राष्ट्रपति चुनाव में एक बार फिर निकोलस मादुरो जीत गए हैं. उन्हें 51 फीसदी वोट मिले हैं. मादुरो 2013 से वेनेजुएला के राष्ट्रपति हैं. हालांकि, विपक्ष उनकी जीत पर सवाल उठा रहा है.
वेनेजुएला में हुए राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आ चुके हैं. निकोलस मादुरो तीसरी बार राष्ट्रपति चुने गए हैं. नतीजों के मुताबिक, उन्हें 51 फीसदी वोट मिले हैं. वहीं, विपक्षी उम्मीदवार एडमंडो गोंजालेज को 44 फीसदी वोट हासिल हुए हैं. हालांकि, इन चुनाव नतीजों पर विपक्ष सवाल उठा रहा है. क्योंकि ज्यादातर एग्जिट पोल में विपक्ष की जीत का अनुमान लगाया गया था. इतना ही नहीं, विपक्ष ने एडमंडो गोंजालेज को 70 फीसदी से ज्यादा वोट मिलने का दावा किया है. विपक्ष का दावा है कि उसके पास गोंजालेज की जीत का डेटा भी है. वहीं, विपक्षी नेता मारिया कोरिनो मचाडो ने सोशल मीडिया पोस्ट पर सेना से ‘सही पक्ष’ के साथ खड़े होने की अपील की है. उन्होंने लिखा कि ‘ये अपने आपको सही पक्ष के साथ खड़े रखने का समय है. आपके पास एक मौका है और ये अभी है.’
मारिया पर सैन्य ठिकानों पर हमला करने की साजिश रचने और देश को अस्थिर करने के आरोपों के चलते चुनाव लड़ने से रोक दिया गया था. वेनेजुएला की इलेक्शन अथॉरिटी ने बताया कि विपक्ष के उम्मीदवार गोंजालेज को 44 फीसदी वोट मिले हैं. हालांकि, गोंजालेज का कहना है कि ‘नतीजों को छिपाया नहीं जा सकता. देश ने शांतिपूर्वक बदलाव को चुना है. राष्ट्रपति निकोलस मादुरो 11 साल से सत्ता में हैं. उन्होंने पिछले हफ्ते अपने समर्थकों से कहा था कि अगर वो चुनाव हारते हैं तो वेनेजुएला में खूनखराबा और गृहयुद्ध शुरू हो जाएगा. मादुरो की जीत पर सिर्फ विपक्ष ही नहीं बल्कि ब्रिटेन ने भी सवाल उठाए हैं. यूके ने चुनावी प्रक्रिया में ‘गंभीर अनियमितताएं’ होने का आरोप लगाया है. साथ ही ब्रिटेन ने डिटेल्ड रिजल्ट जारी करने की भी मांग की है. वहीं, अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने वेनेजुएला के लोगों के साथ खड़े होने की बात कही है. निकोलस मादुरो 2013 से राष्ट्रपति हैं. उनके सत्ता में आने के बाद से वेनेजुएला राजनीतिक और आर्थिक संकट से जूझ रहा है. अनुमान है कि 10 साल में 78 लाख से ज्यादा लोग वेनेजुएला छोड़कर जा चुके हैं. रिपोर्ट से पता चलता है कि वेनेजुएला की 82 फीसदी आबादी गरीबी से जूझ रही है.

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading