नीट पेपर लीक मामले में होगी CBI जांच? सुप्रीम कोर्ट में 8 जुलाई को होगी सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने आज अहम सुनवाई में नीट पेपर लीक मामले में CBI जांच वाली याचिका खारिज नहीं की है. कोर्ट 8 जुलाई को इस मामले पर सुनवाई करेगी.
नीट परीक्षा परिणाम मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने आज भी अहम सुनवाई की. जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की वेकेशन बेंच ने सीबीआई जांच की अर्जी खारिज करने से इनकार कर दिया है. कोर्ट 8 जुलाई को सीबीआई जांच की मांगा वाली याचिका पर सुनवाई करेगा. हालांकि कोर्ट एक बार फिर दोहराया है कि नीट यूजी की काउंसलिंग निर्धारित समय पर चलेगी, उस पर कोई रोक नहीं लगेगी. सुप्रीम कोर्ट ने नीट परीक्षाओं को लेकर अन्य याचिकाओं पर भी एनटीए और केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में जवाब मांगा है.
दरअसल, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने विभिन्न हाई कोर्ट में नीट को लेकर दाखिल याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट ट्रांसफर कराने की अर्जी लगाई थी. सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की याचिका पर पक्षों को नोटिस जारी किया है, जिसमें देशभर के उच्च न्यायालयों से याचिकाओं को शीर्ष अदालत में स्थानांतरित करने की मांग की गई है. नीट यूजी 2024 से जुड़े सभी मुद्दों पर सुप्रीम कोर्ट 8 जुलाई को सुनवाई करेगा.
बिहार पेपर लीक मामले का क्या हुआ?
5 मई को आयजित हुई नीट परीक्षा में बिहार पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था. इसके बाद पुलिस की जांच में पेपर लीक को लेकर कई तथ्य सामने आए. बिहार पुलिस ने कहा कि आरोपियों से पहले ही आपत्तिजनक दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त कर लिए हैं. जांच से पता चला है कि 5 मई की परीक्षा से पहले लगभग 35 उम्मीदवारों को NEET-UG के प्रश्नपत्र और उत्तर उपलब्ध कराए गए थे. पुलिस ने कहा कि अभी तक ये ही साफ नहीं हो पाया है कि क्या वो लीक पेपर था या नहीं, क्योंकि इसको लेकर NTA ने कोई जवाब नहीं दिया है.
बिहार पुलिस ने कैसे लगाया पेपर लीक का पता?
पुलिस ने पेपर लीक मामले में सबसे पहले सिकंदर नाम के शख्स को पकड़ा था उसके बारे में बिहार पुलिस को इनपुट मिला था. आरोपियों ने कई सेंटरों और सेफ हाउस में पेपर सॉल्वर बिठाए थे. इनके पास पहले से ही प्रश्नपत्र मौजूद थे. जूनियर इंजीनियर सिकंदर प्रसाद यादवेंदु को अखिलेश और बिट्टू के साथ शास्त्रीनगर पुलिस ने बेली रोड पर राजवंशी नगर मोड़ पर नियमित जांच के दौरान गिरफ्तार किया था. इनके पास से कई नीट प्रवेश पत्र मिले थे. यादवेंदु द्वारा बताए गए इनपुट के आधार पर छापेमारी के बाद आयुष, अमित और नितिश को गिरफ्तार किया गया. इसके बाद पेपर लीक को लेकर बिहार के नालंदा के संजीव सिंह को भी गिरफ्तार किया गया.

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading