लखनऊ की अदालत ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की अर्जी ठुकराई

प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के दिवंगत पिता के लिए अपमानजनक बयानबाजी करने के मामले में लखनऊ की एक कोर्ट ने कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा की रिवीजन याचिका खारिज कर दी है। यह आदेश विशेष न्यायाधीश एमपीएमएल कोर्ट ने किया। गौरतलब हो,भाजपा के एमएलसी एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने पवन खेड़ा के विरूद्ध 20 फरवरी 2023 को लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अधिवक्ता के के मिश्र व अभय प्रताप सिंह ने बताया कि दिल्ली में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उनके दिवंगत पिता को अपमानित करने बयानबाजी की थी। इससे देश की जनता बहुत आहत हुई थी। परिणामस्वरूप देश में कई जगहों पर आहत लोगों ने रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपित प्रवक्ता ने उच्चतम न्यायालय में गुहार लगाई, जिस पर न्यायालय ने इस प्रकरण से जुड़े सभी मुकदमों को लखनऊ में स्थानांतरित कर दिया गया था। पुलिस द्वारा जांच के उपरांत आरोपित के विरूद्ध आरोप पत्र दाखिल किया गया था, जिस पर आरोपित में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट लखनऊ की अदालत से जमानत प्राप्त कर ली ।
मजिस्ट्रेट द्वारा पांच जनवरी 2023 को आरोप का निर्धारण कर साक्ष्य की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी। आरोपित ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा निर्धारत किए गए आरोपों से असंतुष्ट होकर जिला जज की अदालत में पुनरीक्षण याचिका दाखिल की। विशेष न्यायाधीश एमपीएमएलए ने दोनों पक्षों को सुनने के पश्चात आरोपित की रोक लगाने के लिए दाखिल याचिका को खारिज कर दिया।
अजय कुमार, वरिष्ठ पत्रकार, लखनऊ

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading