हाथरस कांड : अखिलेश की आयोजकों को क्लीन चिट

भोले बाबा उर्फ नारायण साकार से करीबी के चलते विवादों में घिरे नजर आ रहे समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने हाथरस में धार्मिक सत्संग के दौरान हुई भगदड़ की घटना में आयोजकों को तो क्लीन चिट’ दे दी है,लेकिन प्रशासन को घेरा है।अखिलेश ने कहा कि बहुत बार आयोजकों को भी नहीं पता होता कि कितने लोग आएंगे। यह प्रशासन की जिम्मेदारी है कि भीड़ का प्रबंधन करे और लोगों को सुरक्षित पहुंचाए। 2 जुलाई को हाथरस के सिकंदराराऊ में भोले बाबा उर्फ नारायण साकार हरि के सत्संग में हुई भगदड़ में 121 लोगों की जान चली गई थी।
मीडिया से रूबरू होते हुए अखिलेश ने कहा कि बड़े पैमाने पर लोगों की जान गई। अधिकतर महिलाएं, बच्चे थे। गरीब तबके के लोग थे। यह कार्यक्रम पहली बार नहीं हुआ है। पहले भी ऐसे कार्यक्रम प्रदेश के विभिन्न जगहों पर होते रहे हैं। इस बार यह घटना हो गई। प्रदेश के लोग जानते हैं कि बहुत बार जब ऐसे आयोजन होते हैं, जितने बुलाए जाते हैं, उससे अधिक आ जाते हैं। यह आयोजकों को भी नहीं पता हो पाता कि कितने लोग आएंगे? यह जिम्मेदारी प्रशासन की है कि वह भीड़ का प्रबंधन करें। लोग सुरक्षित आएं और सुरक्षित जाएं यह शासन-प्रशासन का काम है। इस घटना के लिए अगर कोई जिम्मेदार है तो वह प्रशासन है।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक साल पहले की नारायण हरि के कार्यक्रम की उनकी वायरल तस्वीर पर कहा कि अब आरोप लगाने से काम नहीं चलेगा। भाजपा के लोग सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें चलवा रहे हैं। यह उनका पुराना काम है। अभी कम हारे हैं, लेकिन सुधरे नहीं। जब पूरी तरह से हारेंगे तब शायद सुधरेंगे। यूपी की स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से ध्वस्त हैं। हाथरस में समय से इलाज न मिलने के चलते न जाने कितनी जान चली गई। भीड़ प्रबंधन और इमरजेंसी की तैयारी पहले से की जाती है। अखिलेश ने ब्रजेश पाठक पर भी निशाना साधा। कहा- जब स्वास्थ्य मंत्री खुद ही अपना राजनीतिक स्वास्थ्य ठीक करने में लगे हैं तो विभाग कैसे ठीक होगा? पता नहीं कौन सा विटामिन तलाश रहे हैं।

अजय कुमार, वरिष्ठ पत्रकार, लखनऊ

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading