अयोध्या में फिदानीय हमले के 19 वर्ष,चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा

हिन्दुओं की आस्था का प्रमुख केन्द्र धार्मिक नगरी अयोध्या पर आज 05 जुलाई से 19 वर्ष पूर्व 2005 में हुए फिदायीन हमले की बरसी पर अयोध्या के तमाम संवेदनशील इलाकों में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।आतंकी हमले की बरसी से पहले रेड जोन यानी रामजन्मभूमि परिसर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इसके अलावा अयोध्या के अन्य स्थानों पर भी बैरियर लगाकर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इन सब के साथ स्थानीय खुफिया तंत्र और पुलिस विभाग के अधिकारी होटल और धर्मशाला में रुकने वाले लोगों पर भी विशेष नजर रख रहे हैं।
बता दें कि 5 जुलाई 2005 को राम जन्मभूमि परिसर पर फिदायीन हमला हुआ था। इस वारदात के दौरान हमले में शामिल पांचों आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया था। आज शुक्रवार को इसी हमले की 19वीं बरसी है, जिसके मद्देनजर केंद्रीय एजेंसियों ने यूपी पुलिस को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। इस क्रम में हमले की बरसी से पहले बृहस्पतिवार की शाम से ही अयोध्या के अधिग्रहीत परिसर समेत अन्य स्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।इसके साथ ही परिसर में तैनात जवानों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार अयोध्या में आने जाने वाले वाहनों की तलाश की जा रही है। बम निरोधी दस्ते के साथ खुफिया विभाग की टीम होटल, धर्मशाला, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन की तलाशी ले रही है। इसके साथ ही मठ, मंदिरों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी कड़ी निगहबानी रखी जा रही है।
अजय कुमार, वरिष्ठ पत्रकार, लखनऊ

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading