प्राण प्रतिष्ठा के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए, संत समिति ने लिखा मोदी को पत्र

प्रभु श्रीराम की जन्मस्थली पर प्राण-प्रतिष्ठा का महोत्सव पवित्र ऐतिहासिक क्षण है। सभी सनातन धर्मावलंबी उस दिन रामचरित मानस में गोस्वामी तुलसीदास द्वारा उल्लिखित पंक्ति ‘नाथ सकल संपदा तुम्हारी, मैं सेवक समेत सुत नारी’ के भाव से उस क्षण का साक्षी बन सकें, इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा 22 जनवरी को पूरे देश में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की जानी चाहिए। काशी के संतों ने इस मांग का पुरजोर समर्थन किया है। अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने प्रधानमंत्री मोदी को लिख गये पत्र में कहा है कि 500 वर्षो से मंदिर निर्माण को लेकर संघर्ष किया गया है। प्रभु श्रीराम के मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। तो इस ऐतिहासिक पल का भारत का हर नागरिक साक्षी बन सके। अगर देश में इस ऐतिहासिक दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित नहीं किया गया। तब सनातन धर्मावलंबी हिंदू समाज इस दिव्य पल को देखने से वंचित रह जाएगा।

समिति के महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने पत्र में यह भी लिखा है कि जब मंदिर के प्रथम तल पर भगवान रामलला अपनी जन्मभूमि पर विराजेंगे। उस समय पूरे विश्व में सनातन धर्मावलंबी उत्सव मना रहे होंगे। पत्र में कहा गया है कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम जन्मभूमि के गर्भगृह में बैठकर आचार्यों के साथ प्राण-प्रतिष्ठा कर रहे होंगे। उस समय पूरी दुनिया श्रीराम जन्मभूमि को पवित्र भाव से लाइव देख रही होगी। ऐसे में कोई भी इस दिव्य क्षण को देखने से वंचित न जाए। ऐसे में संत समाज के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से देश में 22 जनवरी 2024 को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा करने की मांग की है। उन्होंने कहा श्री रामचरितमानस की उक्ति मैं सेवक समेत सुत नारी… का भाव अधूरा रह जाएगा। इन 500 वर्षों के संघर्षों के समापन तथा भारत राष्ट्र के परमवैभव के प्रारंभ काल के ऐतिहासिक क्षणों का साक्षी बनने के लिए लोगों का सपरिवार घर और मंदिरों में होना आवश्यक है। यह अवकाश घोषित होना संविधान के मूल अधिकार में उल्लिखित धार्मिक-स्वतंत्रता के हमारे अधिकार को भी पोषित करेगा।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading