यातायात विभाग की ओर से सड़क हादसा रोकने के लिए समय-समय पर जागरुकता अभियान चलाया जाता है. लेकिन सड़क हादसा थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक ऐसा ही मामला राजधानी रांची से सामने आया है जहां तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. देर रात सदर थाना क्षेत्र के बूटी मोड़ से डुमरदगा जाने वाले रास्ते में तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त होने से चार युवकों की मौत हो गयी है। पुलिस को सूचना मिली कि वाहन चालक कार को काफी तेज रफ्तार में चला रहा था और कार पर वह नियंत्रण नहीं रख सका। जिस कारण ओवरस्पीड कार अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई। टकराने के बाद कार पलट गई और इसमें सवार 4 युवकों की मौत हो गई। तथा कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बता दें कि सड़क हादसा न हो इसके लिए यातायात विभाग की ओर से समय-समय पर जागरुकता अभियान चलाया जाता है। ताकि सड़क हादसों को कम किया जा सके। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन में कार में फंसे चारों युवकों को अस्पताल पहुंचाया. लेकिन डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया.
सड़क हादसे में मृत युवकों के परिजनों ने रिम्स की व्यवस्था पर आरोप लगाया है. उनका कहना है कि घायलों के इलाज में लापरवाही बरती गयी है. परिजनों का कहना है कि जब युवकों को अस्पताल लाया गया था तब उनमें से दो युवक बात कर थे. अगर समय पर उनका सही से इलाज होता था तो उनकी जान बच सकती थी. वो उनका इलाज दुसरे अस्पताल में करवाना चाहते थे. लेकिन रिम्स के जूनियर डॉक्टरो ने उनकी बात नहीं सुनी. युवकों के मौत का कारण करंट लगना बताया जा रहा है..




