यूपी: कर्ज के बोझ तले दबे व्यापारी ने फांसी लगाकर जान दी

युवक ने मोबाइल गेम में गंवाई 80 लाख की संपत्ति, कर्ज में डूबने के बाद उठाया ये कदम

एटा जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव जिरसमी में मंगलवार रात एक युवक ने कर्ज के बोझ और लगातार दबाव से परेशान होकर फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि 38 वर्षीय यतेंद्र सिंह पहले मोबाइल गेम के चक्कर में अपनी करीब 80 लाख रुपये की संपत्ति गंवा बैठे। इसके बाद कर्ज चुकाने के लिए साहूकारों से लगभग 30 लाख रुपये उधार लिया। लगातार कर्ज की वसूली और धमकियों से वह मानसिक रूप से टूट गए थे। मृतक के छोटे भाई चंद्रकेतु ने बताया कि यतेंद्र टैक्सी चलाकर और आरओ व आटा चक्की का काम करके परिवार पालते थे, जिससे महीने में मुश्किल से 15 हजार रुपये की आय हो पाती थी। जबकि हर महीने करीब 1.30 लाख रुपये की किश्तें चुकानी पड़ रही थीं। आर्थिक संकट और साहूकारों की सख्ती से वह बेहद तनाव में रहते थे। मंगलवार रात उन्होंने अंगोछे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के लोगों को पता चलते ही उन्हें फौरन फंदे से उतारकर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से घर में कोहराम मच गया। चंद्रकेतु ने बताया कि कोरोना काल में काम पूरी तरह ठप हो गया था, इसी दौरान यतेंद्र को मोबाइल गेम की बुरी लत लग गई। परिजनों ने कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने बात नहीं मानी। धीरे-धीरे उनकी हालत बदतर होती चली गई।
सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि परिजनों के अनुसार युवक ने फांसी लगाई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। यदि कोई तहरीर मिलती है, तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading