कांग्रेस गुरुवार को पार्टी के 139 वें स्थापना दिवस पर महाराष्ट्र के नागपुर शहर में होने वाली अपनी मेगा रैली “हैं तैयार हम” के लिए पूरी तरह तैयार है. रैली के लिए जोरदार तैयारी चल रही है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का मुख्यालय ऐतिहासिक ‘दीक्षाभूमि’ में स्थित हैं। दीक्षाभूमि में डॉ. भीमराव आंबेडकर ने बौद्ध धर्म अपनाया था। आरएसएस के गढ़ में ‘हैं तैयार हम’ नाम की महारैली के साथ कांग्रेस 2024 लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करेगी। इस रैली को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी संबोधित करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने बुधवार को रैली स्थल पर संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश के लोगों के लिये यह एक ऐतिहासिक क्षण है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ‘स्थापना दिवस पर हम सब मिलकर देश को एक संदेश देना चाहते हैं कि कांग्रेस पार्टी अपने विचारधारा से कभी भी नहीं झुकने वाली है और अपने विचारधारा से आगे बढ़ेगी और यही संदेश हम नागपुर से देना चाहते हैं।’
यह रैली इस मायने में भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसका आयोजन नागपुर में हो रहा है, नागपुर से पार्टी विधायक नितिन राउत ने मंगलवार को कहा, ‘हैं तैयार हम थीम के साथ यह रैली पूरे देश में एक अच्छा संदेश देगी. कांग्रेस अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए बिगुल बजाएगी. नागपुर के दिघोरी में मेगा रैली के लिए जोरदार तैयारी चल रही है, जहां लाखों लोग और कांग्रेस कार्यकर्ताओ के इस कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है. पटोले ने कार्यक्रम स्थल पर संवाददाताओं से कहा, ‘जब भी देश पर संकट आया, कांग्रेस आगे आई और देश में एक बड़ा बदलाव आया.’ उन्होंने कहा, ‘आपातकाल के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने नागपुर में जनसभा की थी, और कांग्रेस को विदर्भ की सभी सीटों पर जीत मिली थी. कांग्रेस नेता ने कहा, ‘इतिहास अपने आपको दोहरायगा और देश में एक बड़ा परिवर्तन होगा.’ पटोले ने यह भी कहा कि राहुल गांधी 14 जनवरी से मणिपुर से मुंबई तक ‘भारत न्याय यात्रा’ शुरू करेंगे।





