“यह इंग्लैंड नहीं है” केंद्रीय मंत्री ने किया कन्नड़ भाषा का समर्थन;

बेंगलुरु में नागरिक नियमों के मुताबिक दुकानों पर 60 प्रतिशत हिस्सा राज्य की स्थानीय भाषा में लिखा जाना चाहिए। विशेष रूप से मॉल में नियम का पालन नहीं किया गया है, जिस पर कन्नड़ समर्थक समूह भड़के हुए हैं। इस बीच केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने भी इस आदेश से सहमति जताई है. उन्होंने बुधवार को कहा कि कर्नाटक में दुकानों के साइन बोर्ड स्थानीय भाषा में होने चाहिए, लेकिन वह हिंसा से सहमत नहीं हैं. उन्होंने कहा कि दुकानदार सिर्फ अंग्रेजी में साइनेज लिखने पर जोर क्यों देते हैं. बता दें कि कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में कन्नड़ समर्थकों ने बुधवार को इस आदेश को लेकर जमकर उत्पात मचाया था।

धारवाड़ के सांसद प्रह्लाद जोशी से पूछा गया कि क्या कांग्रेस द्वारा उठाए गए उप-राष्ट्रवाद से बीजेपी चिंता में है, तो इस सवाल के जवाब पर उन्होंने कहा कि अगर हिंसा हुई है तो उसे स्वीकार नहीं किया जा सकता, लेकिन दुकानदारों को भी भावनाओं और जरूरतों को समझना चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि हर किसी को साइन बोर्ड पढ़ने में सक्षम होना चाहिए. यह इंग्लैंड नहीं है, यहाँ हर कोई अंग्रेजी नहीं पढ़ सकता. कन्नड़ के साथ-साथ अंग्रेजी या हिंदी जैसी किसी अन्य भाषा में लिखने में क्या नुकसान है। बेंगलुरु में नगर पालिका नियमों के मुताबिक दुकानों पर साइनेज का 60 प्रतिशत हिस्सा राज्य की स्थानीय भाषा में लिखा जाना चाहिए। वह लंबे समय से दुकानों के बोर्ड पर स्थानीय भाषा की मांग कर रहे हैं. उन्होंने बुधवार को बेंगलुरू में करीब 20 से अधिक दुकानों में तोड़फोड़ की।

कन्नड़ भाषा के लिए,एमजी रोड, ब्रिगेड रोड, लावेल रोड और सेंट मार्क्स रोड में शॉपिंग सेंटरों के अलावा, केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी विरोध प्रदर्शन किया गया। अक्टूबर में भाषा विवाद खड़ा करते हुए मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा था कि कर्नाटक में रहने वाले हर व्यक्ति को कन्नड़ बोलना सीखना चाहिए. उनका कहना है कि विरोध-प्रदर्शन के घटनाक्रम से वह अवगत हैं. उन्होंने कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही। वहीं बीबीएमपी प्रमुख तुषार गिरि नाथ ने कहा कि नागरिक निकाय के अधिकार क्षेत्र के तहत कमर्शियल दुकानों को 28 फरवरी तक नियम का पालन करना होगा. ऐसा नहीं करने पर उनको बिजनेस लाइसेंस निलंबन समेत अन्य कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading