गाजा भुखमरी के कगार पर, भूख से परेशान लोग लूट रहे हैं राहत सामग्री

डब्लूएचओ का कहना है कि मानवीय मदद की सप्लाई से उन्हें थोड़ी उम्मीद बनी है। युद्ध की विभिषिका झेल रही गाजा पट्टी की जनसंख्या भुखमरी के कगार पर पहुंच गई है। डब्लूएचओ ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही युद्धविराम नहीं हुआ तो हालात बद से बदतर हो जाएंगे। डब्लूएचओ का ये भी दावा है कि गाजा में हालात इस कदर खराब हैं कि वहां के 36 अस्पतालों में से महज 15 ही आधी-अधूरी सुविधाओं के साथ काम कर रहे हैं।

डब्लूएचओ का कहना है कि ‘गाजा में लोग राहत सामग्री के काफिले को लूट रहे हैं। अस्पतालों में दवाईंयां, मेडिकल सप्लाई, खाना और ईंधन लेकर जा रहे काफिले को भूख से परेशान लोग रास्ते में ही लूट रहे हैं, जिससे उनकी सप्लाई बाधित हो रही है। डब्लूएचओ ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की है कि गाजा में युद्धविराम के लिए तुरंत कदम उठाए जाएं वरना गाजा में गंभीर मानवीय संकट पैदा हो सकता है। फिलहाल गाजा में भुखमरी और गंभीर बीमारियां फैलने का खतरा मंडरा रहा है। डब्लूएचओ ने कहा कि ‘अगर खाने की सप्लाई ऐसे ही बाधित होती रही तो उनके लिए गाजा में राहत कार्य करना बहुत मुश्किल हो जाएगा। बीते हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में गाजा में मानवीय मदद पहुंचाने पर सहमति बनी लेकिन संघर्ष विराम को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ। इस पर डब्लूएचओ का कहना है कि मानवीय मदद की सप्लाई से उन्हें थोड़ी उम्मीद बनी है कि गाजा में हालात बेहतर होंगे लेकिन गाजा में तुरंत युद्धविराम करने की जरूरत है।’

गाजा में स्वास्थ्य व्यवस्था तबाह हो गई है। गाजा के अस्पतालों में दवाईयां, डॉक्टरों और अन्य मेडिकल सप्लाई की भारी कमी है। गाजा के अल-शिफा अस्पताल में ही 50 हजार लोग शरण लिए हुए हैं। वहीं अल-अमाल अस्पताल में 14 हजार लोग रह रहे हैं। गाजा के अधिकतर अस्पताल क्षतिग्रस्त हैं और बुरी तरह से तबाह हो चुके हैं। बड़ी संख्या में लोग पलायन कर रहे हैं। गाजा में गंभीर बीमारियां फैलने का भी खतरा पैदा हो गया है। डब्लूएचओ के अनुसार, गाजा में 13 अस्पताल आधी अधूरी सुविधाओं के साथ काम कर रहे हैं। और 21 अस्पताल पूरी तरह से बंद हैं

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading