यूपी: आठ साल की बच्ची की हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया

जूता फैक्ट्री संचालक की मासूम बेटी की हत्या कर आटे के ड्रम में छिपा दी थी लाश

आगरा के ताजगंज इलाके से 24 मार्च को लापता हुई 8 वर्षीय बच्ची की निर्मम हत्या के मामले में फरार मुख्य आरोपी सुनील को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। इस कार्रवाई के दौरान गोली लगने से एक दरोगा घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि जूता फैक्ट्री संचालक की मासूम बेटी की हत्या आरोपी किराएदार सुनील ने बेरहमी से की थी। वारदात को अंजाम देने के बाद उसने कमरे में फैले खून को पानी से साफ किया और शव को आटे के ड्रम में छिपा दिया। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। इसी क्रम में बमरौली कटारा क्षेत्र में पुलिस ने आरोपी को घेर लिया। खुद को घिरा देख सुनील ने पुलिस टीम पर कई राउंड फायरिंग कर दी, जिसमें एक दरोगा घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, बच्ची के लापता होने के बाद तुरंत मामला दर्ज कर उसकी तलाश के लिए कई टीमें गठित की गई थीं। 25 मार्च को बच्ची का शव उसी मकान में किराए पर रह रहे सुनील के कमरे से आटे के ड्रम में बरामद हुआ था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 12 टीमें लगाई थीं और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। 27 मार्च की रात मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की थी, जिसके बाद यह मुठभेड़ हुई। आरोपी के पास से एक बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, .315 बोर का तमंचा, छह खोखे और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस उपायुक्त सैय्यद अली अब्बास ने इस कार्रवाई में शामिल टीम की तत्परता और साहस की सराहना की।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading