कानपुर में विश्वविद्यालय परिसर स्थित शिक्षक आवास में लूट

‘बेटी को कैंसर, इसलिए कर रहा हूं चोरी’, असिस्टेंट प्रोफेसर के पैर छूकर चोर ने मांगी माफी
कानपुर में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में 14 जुलाई की सुबह शिक्षक आवास में महिला असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. कल्पना अग्निहोत्री को लूटने वाला बदमाश बड़ा शातिर निकला। पांच दिन की रेकी करने के बाद वह वारदात करने पहुंचा था। डॉ. कल्पना के मुताबिक, खुद बदमाश ने उनसे यह बात कही थी। साथ ही उनके पैर छूकर माफी मांगी और कहा था कि बेटी को कैंसर है, इसलिए चोरी कर रहा हूं। अंगूठी न उतार पाने पर उसने उंगली तोड़ने की कोशिश की। इस पर उन्होंने अंदर रखे इलेक्ट्रॉनिक कटर से अंगूठी काटने और उंगली न तोड़ने की गुहार लगाई थी। इस पर लुटेरे ने कटर से काटकर अंगूठी निकाल ली थी। विवि परिसर में असिस्टेंट प्रोफेसर से हुई लूट की यह पहली वारदात नहीं है। इससे पहले भी शिक्षकों के घर को बदमाशों ने निशाना बनाया है। बीते डेढ़ के भीतर एक प्रोफेसर की कार का शीशा तोड़कर म्यूजिक सिस्टम को चुराने का प्रयास किया गया। वहीं, इलेक्ट्रीशियन के घर में भी चोरी हुई थी। दोनों ही मामलों में पुलिस के गंभीरता से कार्रवाई न करने से बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए कि उन्होंने इस बार घर में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। इस घटना के बाद से कैंपस में रहने वाले लोगों के बीच दहशत का माहौल है।
बाहर से कुंडी लगाकर टहलने गया था बेटा
डॉ. कल्पना ने बताया कि सुबह छह बजे उनका बेटा बाहर से कुंडी लगाकर मार्निंग वॉक पर गया था। उसी दौरान नकाबपोश लुटेरा घर आया और गले पर चाकू रख मोबाइल, क्रेडिट कार्ड, लैपटॉप, स्कूटी की चाभी समेत एक लाख रुपये का सामान लूट लिया। लुटेरे ने अपने चेहरे व सिर को कपड़े से ढक रखा था। लूट के दौरान जब डॉ. कल्पना ने विरोध करने की कोशिश की तो लुटेरे ने उन्हें चाकू से मार डालने की धमकी दी। साथ ही कहा कि पांच दिन से रेकी कर रहा हूं, सब जानता हूं। चुपचाप अपना काम करने दो। शोर मचाया तो यहां तुमको और बाहर मेरे लोग तुम्हारे बेटे को मार देंगे। धमकाते हुए बेटे के स्कूल का नाम भी बताया। कल्पना बताती हैं कि उसके इतना बताने पर इतना डर गईं कि तुरंत ही सारे जेवर और पैसे उसको दे दिए।
विश्वविद्यालय के अंदर लूट की वारदात को पुलिस दो दिन तक दबाए रही थी। तीसरे दिन जब लोगों को पता चला तो पुलिस ने लुटेरों की तलाश के लिए टीमें गठित करने और जांच का दावा किया। हालांकि अभी तक लुटेरे का पता नहीं लगा सकी है। मामले में पुलिस, क्राइम ब्रांच और सर्विलांस समेत पांच टीमें लगी हैं। एसीपी कल्याणपुर अभिषेक पांडेय ने बताया कि पुलिस शक के आधार पर पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक किए जा रहे हैं। साथ ही पिछली घटनाओं की जानकारी की जा रही है। एसीपी ने कहा कि परिसर में कुछ काम भी चल रहा है। ठेकेदार के अधीन 34 मजदूर काम कर रहे हैं, जिनमें से 4-5 घर चले गए हैं। इनके बारे में जानकारी की जा रही है।
पुलिस और निजी सुरक्षाकर्मी, फिर भी अपराधी बेखौफ
जिस विवि परिसर में वारदात हुई, उसे सीसीटीवी कैमरों से कवर किया गया है। साथ ही सौ से ज्यादा निजी सुरक्षाकर्मी भी ड्यूटी करते हैं। वहीं, एडीसीपी पश्चिम व एसीपी कल्याणपुर भी इसी परिसर में बैठते हैं। साथ ही परिसर में ही विश्वविद्यालय पुलिस चौकी भी है, जहां 24 घंटे पुलिसकर्मी मौजूद रहते हैं।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading