भारी बारिश के चलते मुंबई थमी; बाढ़ आने का खतरा बढ़ा

भारी बारिश के कारण भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई शनिवार को थम सी गई। यहां कल रात भर और आज सुबह से बारिश जारी है। इससे जल्द राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं दिख रही। दरअसल, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने महाराष्ट्र की राजधानी के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। सार्वजनिक परिवहन सेवाएं थप हो गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह 11 बजकर 28 मिनट पर समुद्र में 4.24 मीटर तक ऊंची लहरें देखी जाएंगी। वहीं, भारी बारिश भी हो रही है। ऐसे में बाढ़ आने का खतरा बढ़ सकता है। मुंबई और पालघर में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि ठाणे के लिए अधिक गंभीर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने शहर में मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ‘नागपुर शहर और जिले में भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मैं संभागायुक्त, कलेक्टर और स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हूं और कलेक्टर स्वयं शहर का दौरा कर रहे हैं। स्कूलों को बंद कर दिया गया है और निचले इलाकों में रहने वाले निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है।’ उन्होंने कहा कि कुछ इलाकों में कुछ सड़कें बंद हैं। निर्देश दिए गए हैं कि प्रशासन सतर्क रहे ताकि नागरिकों को किसी तरह की असुविधा न हो। नागपुर मंडल में भी गढ़चिरौली के कुछ हिस्सों का संपर्क टूट गया है। संभागायुक्त लगातार सभी जिला कलेक्टरों के संपर्क में हैं। उन्हें सभी प्रणालियों को अलर्ट मोड पर रखने के लिए भी कहा गया है।
महाराष्ट्र की राजधानी की सार्वजनिक परिवहन सेवाएं काफी प्रभावित हुई हैं। लगातार बारिश के कारण सड़कों और रेलवे पटरियों पर पानी भर गया है, जिससे उपनगरीय ट्रेन सेवाओं में देरी हो रही है। ट्रेनें निर्धारित समय से 15 से 20 मिनट की देरी से चल रही हैं। हार्बर लाइन पर चूनाभट्टी में पटरियों पर पानी जमा होने के कारण ट्रेनों की आवाजाही धीमी हो गई है। इसके अलावा, मध्य रेलवे की मुख्य लाइन को एक ट्रेन के इंजन में तकनीकी खराबी के कारण अतिरिक्त देरी का सामना करना पड़ा। पश्चिम रेलवे ने कहा कि उपनगरीय सेवाएं चल रही हैं। सेंट्रल, वेस्टर्न और हार्बर तीनों लाइन 10 मिनट की देरी से चल रही हैं। वहीं, अंधेरी सबवे को जलभराव के कारण बंद कर दिया गया था। हालांकि, पानी कम होने के बाद इसे दिन में बाद में खोल दिया गया। ठाणे जिले में आधी रात से भारी बारिश हो रही है। ठाणे वंदना बस डिपो और स्थानीय बाजार में पानी जमा हो गया है, जिससे दैनिक गतिविधियां बाधित हो गई हैं।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading