जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सेना की चौकी पर आतंकी हमले की कोशिश

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है. सुरक्षा बलों ने सेना की चौकी पर एक बड़े आतंकी हमले को नाकाम कर दिया है. फिलहाल गोलीबारी जारी है. इस गोलीबारी में कितने आतंकी मारे गए इसका पता नहीं चल सका है. विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है. जम्मू में रक्षा मामलों के पीआरओ ने जानकारी दी है कि राजौरी के सुदूर गांव में सेना की चौकी पर बड़े आतंकी हमले को नाकाम कर दिया गया है. फिलहाल गोलीबारी जारी है. विस्तृत जानकारी का इंतजार है. इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. बता दें कि थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने नियंत्रण रेखा और आस-पास के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया. बाद में उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की. इन बैठकों के बाद उन्होंने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ भी सुरक्षा को लेकर बैठक की. बताया जा रहा है कि थल सेनाध्यक्ष प्रमुख ने केंद्र शासित प्रदेश में आतंकवाद से निपटने में सेना के तालमेल पर जोर दिया. उन्होंने आश्वासन दिया है कि सेना पूरी तरह से इस अभियान में सहयोग करेगी. सुरक्षा समीक्षा बैठक में बीएसएफ, सीआरपीएफ, जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक, खुफिया एजेंसियों के प्रमुख और अन्य वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी शामिल हुए. वहीं उपराज्यपाल सिन्हा ने सभी सुरक्षा एजेंसियों से जम्मू संभाग में समन्वित आतंकवाद-रोधी अभियान सक्रियता से चलाने को कहा. बताया जा रहा है कि सेना प्रमुख की अध्यक्षता में हुई बैठक में रक्षा और गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए.

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading