उत्तर पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में पैदल सड़क पार करने के दौरान एक दूसरे से टकराने को लेकर हुए विवाद में 18 साल के लड़के की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. उत्तर पूर्वी दिल्ली के डीसीपी डॉ जॉय टिर्की ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान 22 वर्षीय दीपक के तौर पर हुई है. वह गाजियाबाद के लोनी इलाके का रहने वाला है. आरोपी पेशेवर अपराधी है. एक हफ्ते पहले हत्या के प्रयास के मामले में डासना जेल से बाहर आया था. डीसीपी ने बताया कि शनिवार सुबह भजनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोकलपुरी फ्लाईओवर के नीचे 18 साल का जीशान घायल अवस्था में मिला. उसके पेट में चाकू मारी गई थी. उसे तुरंत जीटीबी अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. डीसीपी ने बताया की हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया. जिससे आरोपी की पहचान हो गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी दीपक ने पूछताछ में बताया कि आरोपी और पीड़ित सड़क पार करते समय एक दूसरे से टकरा गए. इस बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई. इसी दौरान मृतक जीशान ने आरोपी दीपक को थप्पड़ मार दिया. जिससे नाराज आरोपी ने पीड़ित पर चाकू से वार कर दिया. डीसीपी ने बताया कि दोनों एक दूसरे को नहीं जानते थे. आरोपी के निशानदेही पर खून से सने कपड़े और वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद हो गया है. आरोपी के खिलाफ पहले से मुकदमा दर्ज है. हत्या के प्रयास के मामले में जेल में बंद आरोपीय एक हफ्ता पहले ही गाजियाबाद के डसना जेल से बाहर आया था.
Related Posts
जेल में बंद सांसद इंजीनियर राशिद को उपराष्ट्रपति चुनाव में वोट डालने की मंजूरी
पटियाला हाउस कोर्ट ने बारामूला से सांसद और फिलहाल जेल में बंद शेख अब्दुल राशिद (इंजीनियर राशिद) को 9 सितंबर को उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान…
दिल्ली: हिमानी हत्याकांड में गिरफ्तार सचिन ने किये कई खुलासे
सूचना के अनुसार, बहादुरगढ़ के सचिन और हिमानी की करीब एक साल पहले सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हुई थी। इसके बाद हिमानी ने सचिन…
दिल्ली के करोल बाग में मकान ढहने से तीन लोगों की मौत, 14 घायल
दिल्ली के करोल बाग में एक मकान की दीवार गिर गई, जिसमें कई लोगों के घायल होने की खबर है। राहत और बचाव कार्य के…
विशिखा मीडिया
विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया।
विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है।
विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें।
विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है।
पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता।
विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।






