हमास ने अमेरिका और इजरायल पर लगाये गंभीर आरोप

हमास द्वारा संचालित गाजा सरकार के मीडिया कार्यालय ने कहा कि इजरायली सेना ने सात दिनों में नुसेरात के शरणार्थी शिविर पर 63 बार बमबारी की है, जिसमें 91 फिलिस्तीनी मारे गए और 251 अन्य घायल हो गए. सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, हमास ने रविवार को शरणार्थी शिविर में लगातार हो रही हत्याओं के लिए इजरायल और अमेरिकी प्रशासन को “पूरी तरह से जिम्मेदार” ठहराया, जहां वर्तमान में विस्थापितों समेत लगभग 250,000 लोग रह रहे हैं.
पिछले मंगलवार को एक बड़े हमले में कम से कम 23 लोग मारे गए और संयुक्त राष्ट्र द्वारा स्थापित एक स्कूल में 73 अन्य घायल हो गए, लेकिन बाद में इजरायली सेना ने कहा कि हमला वहां सक्रिय “आतंकवादियों” को टारगेट कर किया गया था और यह “सटीक खुफिया जानकारी पर आधारित” था. एक बयान में, इजरायल रक्षा बलों ने हमास पर “इजरायल के खिलाफ आतंकी हमलों के लिए नागरिक संरचनाओं और आबादी का मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल करने” का आरोप लगाया. हमास ने कहा, पिछले 24 घंटों के दौरान इजरायली सेना ने 64 लोगों को मार डाला और 105 अन्य को घायल कर दिया, जिससे पिछले अक्टूबर में फ़िलिस्तीनी-इजरायली संघर्ष शुरू होने के बाद से कुल मौतों की संख्या 38983 और घायलों की संख्या 89,727 हो गई.

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading