पासपोर्ट लिस्ट में भारत 82वें स्थान पर पहुंचा, अब बिना वीजा के 58 देशों में घूमिए

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स ने लेटेस्ट रैंकिंग जारी की है, जिसमें दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की सूची है. सूची के अनुसार, सिंगापुर के पासपोर्ट को दुनिया का सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट माना गया है. वहीं, भारत के पासपोर्ट को 82वें स्थान पर रखा गया है, जिससे भारतीयों को 58 देशों में वीजा-फ्री एंट्री की अनुमति मिलती है.
लंदन स्थित वैश्विक नागरिकता और निवास सलाहकार फर्म हेनले एंड पार्टनर्स ने दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की सूची जारी की है. हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2024 जुलाई ग्लोबल रैंकिंग के अनुसार, सिंगापुर इस सूची में सबसे ऊपर है. इस आधार पर सिंगापुर का पासपोर्ट 195 देशों में वीजा-फ्री पहुंच देता है. इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर पांच देश हैं, जिसमें फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, स्पेन जो 192 देशों में वीजा-फ्री पहुंच देते हैं. फिर, रैंकिंग में तीसरे स्थान पर, ऑस्ट्रिया, फिनलैंड, आयरलैंड, लक्जमबर्ग, नीदरलैंड, दक्षिण कोरिया और स्वीडन सभी के पास 191 डेस्टिनेशन तक वीजा-फ्री पहुंच है. यूनाइटेड किंगडम चौथे स्थान पर है. उसके साथ न्यूजीलैंड, नॉर्वे, बेल्जियम, डेनमार्क और स्विटजरलैंड हैं. ऑस्ट्रेलिया और पुर्तगाल संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर हैं. जबकि संयुक्त राज्य अमेरिका आठवें स्थान पर खिसक गया है, जहां 186 देशों में वीजा-फ्री पहुंच है.
भारत किस स्थान पर है?
हेनले पासपोर्ट इंडेक्स ने लेटेस्ट रैंकिंग में भारत के पासपोर्ट को 82वें स्थान पर रखा गया है, जिससे भारतीयों को 58 देशों में वीजा-फ्री एंट्री की अनुमति मिलती है. यह रैंकिंग अंतर्राष्ट्रीय वायु परिवहन संघ (IATA) के डेटा पर आधारित है, जो दुनिया भर में यात्रा संबंधी जानकारी का सबसे व्यापक और सटीक डेटाबेस रखता है. भारत की वर्तमान रैंकिंग सेनेगल और ताजिकिस्तान जैसे देशों के बराबर है.

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading