छत्तीसगढ़ में हिदायतुल्ला राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (एचएनएलयू) ने छात्राओं के लिए पीरियड्स लीव की घोषणा की है. फीमेल छात्राओं के लिए मुश्किलों दिनों में लीव देने की घोषणा करने वाला प्रदेश का पहला सरकारी विश्वविद्यालय बन गया है. यह नीति 1 जुलाई से प्रभावी होगी. विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने बताया “शिक्षण दिवस के दौरान छात्राएं प्रति कैलेंडर माह एक दिन पीरियड्स लीव ले सकती है. इस समय आम टीचिंग डे के दौरान छात्राओं को इसका लाभ दिया जा रहा है. आगे परीक्षा के दिनों में भी ऐसी विशेष आवश्यकताओं के कारण छात्राओं को छुट्टी देने पर विचार किया जा रहा है. अनियमित मासिक धर्म सिंड्रोम या पीसीओएस जैसे विकारों से पीड़ित छात्राएं प्रति सेमेस्टर प्रति विषय छह कक्षाओं में उपस्थिति का दावा कर सकते हैं.” एचएनएलयू के कुलपति प्रोफेसर वी सी विवेकानंदन ने छात्राओं के लिए पीरियड्स लीव की घोषणा करने पर एकाडमी परिषद का धन्यवाद दिया है. उन्होंने कहा “मासिक धर्म अवकाश नीति का कार्यान्वयन युवा महिला छात्राओं की विशेष जरूरतों को समझने और उन्हें सुविधाजनक बनाने का प्रतीक है. इस तरह की नीति के माध्यम से समर्थन के लिए एकाडमी परिषद को धन्यवाद देते हैं.”
Related Posts
छत्तीसगढ: धर्मांतरण के शक में ईसाईओं और हिंदूओं के बीच हिंसक झड़प में 13 लोग घायल
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में धर्मांतरण के मुद्दे पर शुरू हुआ विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। एक ओर प्रार्थना सभा में मौजूद ईसाई समुदाय…
छत्तीसगढ़: स्कूल में बच्चों को कुत्ते का जूठा खाना परोसा, लगवानी पड़ी वैक्सीन
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के पलारी ब्लॉक के लच्छनपुर गांव के सरकारी स्कूल से एक चिंताजनक और शर्मनाक मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक,…
नक्सल मुक्त गांव को दी जाएगी 1 करोड़ रुपए की विकास निधि- अमित शाह
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में प्रतीक बस्तर पंडुम 2025 का भव्य समापन समारोह संपन्न हुआ। अपने…
विशिखा मीडिया
विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया।
विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है।
विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें।
विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है।
पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता।
विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।






