छत्तीसगढ़: स्कूल में बच्चों को कुत्ते का जूठा खाना परोसा, लगवानी पड़ी वैक्सीन

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के पलारी ब्लॉक के लच्छनपुर गांव के सरकारी स्कूल से एक चिंताजनक और शर्मनाक मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, 29 जुलाई को स्कूल में मिड-डे मील के लिए तैयार की गई सब्जी को खुले में रखा गया था, जिसे एक आवारा कुत्ता जूठा कर गया। कुछ छात्रों ने यह बात शिक्षकों को बताई, जिसके बाद शिक्षकों ने स्व सहायता समूह की महिलाओं को यह खाना बच्चों को न देने की हिदायत दी। हालांकि, महिलाओं ने इसे नजरअंदाज करते हुए यह कहते हुए सब्जी परोस दी कि वह दूषित नहीं है। इसके बाद करीब 84 बच्चों ने वह खाना खा लिया, जिनमें से 78 बच्चों को ऐहतियातन एंटी-रेबीज का टीका लगवाना पड़ा।
लच्छनपुर स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी डॉ. वीना वर्मा ने बताया कि यह वैक्सीन केवल सावधानी के तौर पर दी गई है, संक्रमण की पुष्टि के आधार पर नहीं। टीका लगाए जाने की मांग अभिभावकों, ग्रामीणों और स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) की ओर से आई थी। पहली खुराक से किसी तरह के दुष्प्रभाव की आशंका नहीं होती। घटना के बाद अभिभावकों और ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष झालेन्द्र साहू से जवाब मांगा और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। साथ ही, उन्होंने लापरवाही बरतने के लिए संबंधित स्व सहायता समूह को हटाने की भी मांग की।
शनिवार को उप-विभागीय मजिस्ट्रेट दीपक निकुंज और खंड शिक्षा अधिकारी नरेश वर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने स्कूल पहुंचकर बच्चों, अभिभावकों, शिक्षकों और एसएमसी सदस्यों के बयान दर्ज किए। हालांकि, जांच में स्व सहायता समूह की महिलाएं शामिल नहीं हुईं।
इस घटना को लेकर स्थानीय विधायक संदीप साहू ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर मामले की उच्च स्तरीय जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने यह भी जानना चाहा कि किसके निर्देश पर बच्चों को एंटी-रेबीज के टीके लगाए गए।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading