ठेकेदार से 32 लाख रुपए रिश्वत मामले में रेलवे का चीफ इंजीनियर गिरफ्तार

रेलवे में 32 लाख रुपये की रिश्वत लेने के मामले में ठेकेदार से सांठगांठ के आरोप में रेलवे के चीफ इंजीनियर को गिरफ्तार किया गया है। यह मामला उस कंपनी से जुड़ा है जिसे रेलवे के कई बड़े निर्माण प्रोजेक्ट्स के ठेके दिए गए थे और हाल के वर्षों में करोड़ों रुपये के कार्य आवंटित किए गए हैं। अब सीबीआई इन सभी ठेकों की गहन जांच कर रही है।
ठेका दिलाने के बदले 32 लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में रेलवे के चीफ इंजीनियर की गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने रांची, बिलासपुर और दिल्ली में स्थित उनके ठिकानों पर छापेमारी की। छापों के दौरान लाखों रुपये नकद और कई किलो सोना बरामद हुआ, जो आय से अधिक संपत्ति के दायरे में आता है।
सीबीआई अब आरोपी अधिकारी विशाल आनंद की पूरी संपत्ति और पृष्ठभूमि की जांच में जुटी हुई है। जांच में सामने आया है कि रांची में उनके नाम से ज्वेलरी शॉप, डायमंड और रेडीमेड कपड़ों का शोरूम, फ्लैट्स और एक कॉम्प्लेक्स हैं। उनके नाम पर बेगूसराय में एक फैक्ट्री भी पंजीकृत है।
विशाल आनंद, जो लंबे समय से रेलवे विभाग में कार्यरत रहे हैं, रांची डिवीजन में सीनियर डीईएन (को-ऑर्डिनेशन) के पद पर भी रह चुके हैं और फिलहाल उनका तबादला बिलासपुर हुआ था। उन पर पहले भी कई बार अनियमितताओं के आरोप लग चुके हैं, जिनकी भी अब सीबीआई जांच कर रही है।
सीबीआई की टीम रेलवे चीफ इंजीनियर विशाल आनंद और उनके रिश्तेदारों की संपत्तियों का ब्यौरा जुटा रही है। साथ ही, झाझरिया कंस्ट्रक्शन लिमिटेड के पुराने ठेकों में संभावित गड़बड़ियों की भी जांच की जा रही है। इस कंपनी के कार्यालय पर भी छापा मारा गया, जहां से रेलवे प्रोजेक्ट्स में भ्रष्टाचार से जुड़े दस्तावेज जब्त किए गए हैं। रेलवे से मिले कई बड़े निर्माण कार्यों के ठेकों में अनियमितताओं को लेकर अब सीबीआई व्यापक स्तर पर जांच कर रही है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading