बांग्लादेश की स्थिति के लिए अमेरिका और पाक जिम्मेदार

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के बेटे साजिब वाजेद जॉय ने यह संकेत दिया कि छात्र अशांति को भड़काने और स्थिति को अनियंत्रित करने में अमेरिका या पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) की संलिप्तता हो सकती है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान कभी यह नहीं चाहता है कि बांग्लादेश में शांति रहे और एक स्थिर सरकार यहां काम करे. एक मीडि्या चैनल से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उनके पास अपनी बात को साबित करने का कोई सबूत नहीं है.
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और उसकी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) हमेशा से ही बांग्लादेश में अशांति फैलाने की ताक में रहते हैं. दूसरी ओर अमेरिका के पास भी ऐसा करने के पर्याप्त कारण हैं. अमेरिका के हितों के लिए जरूरी है कि बांग्लादेश में एक कमजोर शासन रहे. शेख हसीना की सरकार अमेरिकी एजेंडे के लिए खतरा हो सकती थी. इसलिए इसके पीछे उनका भी हाथ हो सकता है. इससे पहले कुछ दिन पहले जॉय ने बांग्लादेश के भविष्य के बारे में अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि देश अराजकता में डूब सकता है. बांग्लादेश अगला पाकिस्तान बन सकता है. उन्हें यह भी डर था कि देश में हिंदुओं और ईसाइयों को निशाना बनाया जा सकता है. अपने पोस्ट में बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के बेटे साजिब वाजेद जॉय ने पुलिस, बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) और सेना से संविधान की रक्षा करके और अनिर्वाचित संस्थाओं की ओर से सत्ता हड़पने के किसी भी प्रयास को विफल करके अपने कर्तव्य का सम्मान करने को कहा. उन्होंने आगाह किया कि ऐसा न करने पर 15 साल की प्रगति खत्म हो सकती है. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश पाकिस्तान के रास्ते पर जा सकता है.
जॉय ने एक्स पर किये गये पोस्ट ने एक बयान में कहा कि पुलिस, बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) और हमारी सेना से, मैं आपसे अपनी जिम्मेदारी समझने का आग्रह करता हूं. उनकी जिम्मेदारी है कि हमारे लोगों को सुरक्षित रखना, हमारे देश को सुरक्षित रखना और हमारे संविधान की रक्षा करना.
इसका मतलब है कि किसी भी अनिर्वाचित सरकार को एक मिनट के लिए भी सत्ता में बने रहने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए. यह आपका कर्तव्य है. अगर ऐसा होता है, तो हम पाकिस्तान की तरह बन जायेंगे. हमारी 15 साल की सारी प्रगति खत्म हो सकती है और बांग्लादेश कभी भी ठीक नहीं हो सकता. मैं ऐसा नहीं चाहता, और न ही आप. जब तक मैं सक्षम हूं, मैं इसकी अनुमति नहीं दूंगा.

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading