बांग्लादेश की स्थिति पर फूंक-फूंक कर कदम रख रही है भारत सरकार

बांग्लादेश की स्थिति बद से बदतर होती जा रहीं है. पड़ोसी देश से जिस तरह भयावह तस्वीरें आ रहीं हैं, वे भारत के लोगों में भी खौफ पैदा कर रहीं हैं. इस बीच भारत सरकार फूंक-फूंक कर कदम रख रही है.
कहते हैं की जब पड़ोस में अशांति हो तो आप भी सुकून से नहीं रह सकते और आज यही स्थिति भारत-बांग्लादेश में देखने को मिल रही है. फिलहाल भारत सरकार ने जिस तरह सूझ-बूझ के साथ बांग्लादेश में हुई राजनीतिक उथल-पुथल को लेकर अभी तक फूंक-फूंक कर कदम रखा है. उसे देखते हुए ये कहा जा सकता है कि बांग्लादेश सीमा पर रेहने वाले भारतीयों को ज्यादा पैनिक होने की जरूरत नहीं सरकार उनकी सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से सतर्क है. बांग्लादेश की स्थिति बद से बदतर होती जा रहीं है. पड़ोसी देश से जिस तरह भयावह तस्वीरें आ रहीं हैं, वे भारत के लोगों में भी खौफ पैदा कर रहीं हैं. खासतौर पर बांग्लादेश में जो हिंदू समुदाय पर जिस तरह हमले हो रहे हैं वे डराने वाले हैं. हालांकि, सरकार का कहना है की वे बांग्लादेश आर्मी के संपर्क में हैं और एजेंसियां भी अलर्ट पर हैं. पिछले चौबीस घंटों में भारत सरकार ने बांग्लादेश की परिस्थितियों को देखते हुए संवेदनशील और महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं इनमें शेख हसीना को सुरक्षित निकलने में सरकार ने मदद करना. उनके लिए भारत का वायु क्षेत्र खोलना, राफेल विमानों से उनके जहाज को सुरक्षा देना और उन्हें सुरक्षित स्थान पर रखा जाना शामिल हैं.
शेख हसीना के लिए बढ़ जाती मुश्किलें
बांग्लादेश से दंगाइयों की जो तस्वीरें सामने आ रही हैं, उन्हें देख कर लगता है कि अगर शेख हसीना बांग्लादेश में रह जाती तो उनके लिए स्थिति काफी कठिनाईपूर्ण हो सकती थी. सरकार ने भारतीय छात्रों की बांग्लादेश से सुरक्षित वापसी के लिए भी कदम उठाए हैं. हालांकि, सरकार ने पहले ही चेतावनी देकर छात्रों को वहां से निकलने को कहा था. एडवाइजरी जारी होने के बाद बीस हजार में से आठ हजार छात्र पड़ेसी देश से वापिस आ गए. इसके अलावा सेना लगातार बांग्लादेश के संपर्क में है ताकि भारतीय हितों की सुरक्षा हो सके. वहीं, सरकार हिंदू अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर भी चिंतित है. जानकारी के मुताबिक बांग्लादेश सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है और बीएसएफ को अलर्ट कर दिया गया है. इसका अलावा सुरक्षा के मद्देनजर बांग्लादेश जाने वाली यात्री उड़ानों को बंद किया गया ताकि सुरक्षा प्रभावित न हो.
सरकार ने विपक्ष को भरोसे में लिया
इस संबंध में सरकार ने कैबिनेट कमेटी ऑनसिक्योरिटी (CCS) के साथ की बैठक और आज सर्वदलीय बैठक कर विपक्ष को भरोसे में लिया. इतना ही नहीं भारत की नजर बांग्लादेश में बनने वाली अंतरिम सरकार के गठन पर भी है. ताकि नई सरकार के साथ सौहार्दपूर्ण और मजबूत रिश्ते बने रहें. इस बीच बांग्लादेश के हालात पर पाकिस्तानी सेना के एक अफसर का सोशल मीडिया पर डीपी बदल कर खुशी जताई है, जिससे पाकिस्तान का एजेंडा बेनकाब हो गया है.
सर्वदलीय बैठक में क्या बोले एस जयशंकर
संसद में सुबह हुई सर्वदलीय बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस संबंध में विपक्ष के नेताओं के जवाब दिए. बैठक में राहुल गांधी ने ये भी सवाल किया कि क्या भारत सरकार बांग्लादेश की स्थिति में बाहरी ताकतों का हाथ देखती है, जिसपर सरकार का कहना था कु बाहरी ताकतों का हाथ कहना अभी जल्दबाजी होगी. साथ ही विदेश मंत्री ने ये भी कहा की भारत बांग्लादेश आर्मी के संपर्क में है और स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए है. इस मुद्दे पर विदेश मंत्री दोपहर 3.30 बजे लोकसभा और उसके बाद राज्यसभा में भी जवाब देंगे.

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading