बांग्लादेश जैसा भारत में भी होने की आशंका-सलमान खुर्शीद

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा है कि बांग्लादेश जैसी परिस्थितियां भारत में भी हो सकती हैं। कश्मीर में सब कुछ सामान्य दिख रहा है लेकिन ऐसा है नहीं।
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने मंगलवार को कहा कि बांग्लादेश में जो कुछ भी हो रहा है, वह भारत में भी हो सकता है। यह बात खुर्शीद ने पूर्व केंद्रीय मंत्री मुजीबुर रहमान की किताब शिकवा-ए-हिंद: द पॉलिटिकल फ्यूचर ऑफ इंडियन मुस्लिम्स के विमोचन पर की। खुर्शिद ने कहा, “कश्मीर में सब कुछ सामान्य दिख सकता है। लेकिन सच्चाई सतह के कहीं नीचे है। बांग्लादेश जुलाई से हिंसक सरकार विरोधी प्रदर्शनों की लहर से हिल गया था, जिसके बाद शेख हसीना को इस्तीफा देने और देश से भागने के लिए मजबूर होना पड़ा।’
‘पूर्व केंद्रीय मंत्री सिब्बल के साथ अजनबी जैसा व्यवहार किया’
वहीं बटला हाउस मुठभेड़ को याद करते हुए कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि घटना के बाद उन्होंने और तत्कालीन केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने घटनास्थल का दौरा किया था। लेकिन पुलिसकर्मियों ने सिब्बल के साथ अजनबी जैसा व्यवहार किया। खुर्शीद ने कहा कि जब 2008 में बटला हाउस मुठभेड़ हुई थी तब वह सरकार का हिस्सा नहीं थे, लेकिन तब केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार शासन कर रही थी। उन्होंने कहा कि सिब्बल को मैंने घटनास्थल पर नहीं जाना चाहते थे लेकिन मैंने उन्हें मना लिया। लेकिन जब सिब्बल घटना स्थल पर पहुंचे तो मंत्री का अभिवादन करना तो दूर की बात है पुलिस कर्मियों ने ऐसा व्यवहार किया जैसे वह कपिल सिब्बल को पहचानते ही नहीं हैं।
बांग्लादेश के 27 जिलों में हिंदुओं के घरों और मंदिरों को बनाया निशाना
बांग्लादेश में हिंसा का दौर अभी भी जारी है। भीषण आगजनी के बीच हालात बेहद खराब हो गए हैं। शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने और देश छोड़ने के बाद भी प्रदर्शनकारी सड़कों पर डटे हुए हैं। वहीं, हालात इतने बदतर हो गए है कि देश में हिंदुओं के घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया जा रहा है। भीड़ ने यहां के कम से कम 27 जिलों में हिंदुओं के घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर हमला किया और उनके कीमती सामान भी लूट लिए। वहीं, देशभर में कम से कम चार मंदिरों में भी तोड़फोड़ की गई है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading