वक्फ बोर्ड बिल के लिये मुस्लिम धर्मगुरुओं की चौखट पर बीजेपी

भारतीय जनता पार्टी वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक को दोनों सदनों में पास कराना चाहती है,लेकिन इससे विपक्ष को सियासी फायदा नहीं हो, इसके लिये उसके सांसद मुस्लिम धर्मगुरुओं से मिलकर वक्फ बोर्ड की खामियां गिना रहे हैं, ताकि सरकार की नियत पर किसी को कोई संदेह नहीं हो। इसी क्रम में यूपी के डुमरियागंज के सांसद और संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने लखनऊ में शिया चांद कमिटी के अध्यक्ष सैफ अब्बास और ईदगाह में इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली, दारुल उलूम नदवा के शिक्षक मौलाना इदरीस बस्तवी सहित अन्य मौलानाओं से मुलाकात की। पाल ने वक्फ संशोधन विधेयक लाने के पीछे की सरकार मंशा और उसके लाभ मुस्लिम धर्म गुरुओं को बताए। मुस्लिम धर्मगुरुओं ने विधेयक के कई बिंदुओं पर अपनी आपत्ति जताई और सुझावों को लेकर अपना ज्ञापन सौपा। जगदम्बिका पाल के साथ बीजेपी के अन्य नेता भी मौजूद थे।
लखनऊ के ऐशबाग ईदगाह में हुई बैठक के दौरान जगदंबिका पाल ने मुस्लिम धर्म गुरुओं को भरोसा दिलाया कि विधेयक में कोई भेदभाव नहीं होगा। उन्होंने कहा कि वह धर्म गुरुओं की आपत्तियों और सुझावों को जेपीसी के सामने रखेंगे। इसी के साथ यह भी तय हुआ कि विधेयक को लेकर मुलाकातों का सिलसिला जारी रहेगा। इसे लेकर 30 अगस्त को एक बड़ी बैठक आयोजित की जा रही है, जिसमें देश भर के उलमा को बुलाया जा रहा है। इस मुलाकात के बाद मुस्लिम धर्मगुरु खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि उन्होंने जेपीसी अध्यक्ष के सामने अपनी बाते रखी है। हमारी ओर से जेपीसी अध्यक्ष को ज्ञापन भी दिया गया है। उम्मीद है कोई ऐसा फैसला नहीं होगा, जो वक्फ के खिलाफ हो।
वहीं जेपीसी अध्यक्ष ने मौलाना सैयद सैफ अब्बास से उनके आवास पर मुलाकात की ओर से वक्फ संशोधन विधेयक पर विस्तार से चर्चा की। मौलाना सैफ ने कहा कि जो वक्फ संशोधन बिल पेश किया गया है, उसमें कई खामियां है। उन्होंने अधिवक्ता मोहम्मद हैदर रिजवी की टीम द्वारा तैयार की गई आपत्तियों और सुझावों का ज्ञापन जेपीसी अध्यक्ष को सौंपा। मांग की कि जेपीसी एक पोर्टल तैयार करे, जिस पर देश भर कि विद्वानों, बुद्धिजीवियों और संगठनों के सुझाव आमंत्रित किए जाएं।
अजय कुमार,लखनऊ

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading