कन्नौज में एक छात्र से कुकर्म का मामला सामने आया है। सहपाठियों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कहा कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। करीबन डेढ़ महीने पहले सहपाठियों ने हाईस्कूल के एक छात्र को बाग में ले जाकर जबरदस्ती उससे कुकर्म किया और मोबाइल से वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे वसूली करते रहे। रुपये न देने पर वीडियो वायरल कर दिया। पिता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। आरोप है कि तीन दिन पहले सहपाठियों ने 50,000 रुपये की मांग की। असमर्थता जताने पर आरोपियों ने वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करके वायरल कर दिया। पीड़ित छात्र ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। पिता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। इस संबंध में थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उ.प्र. में छात्र से कुकर्म कर वीडियो बनाया, वायरल करने की धमकी देकर करते रहे वसूली





