उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित खुदरा मुद्रास्फीति जुलाई 2024 में 3.6 प्रतिशत और अगस्त 2023 में 6.83 प्रतिशत थी। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अगस्त 2024 में खुदरा मुद्रास्फीति मामूली बढ़कर 3.65 प्रतिशत हो गई और यह अभी भी रिजर्व बैंक के 4 प्रतिशत के लक्ष्य के भीतर बनी रही। जुलाई में भी मुद्रास्फीति 4 प्रतिशत से कम थी। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त में खाद्य वस्तुओं की मुद्रास्फीति 5.66 प्रतिशत रही, जो जुलाई में 5.42 प्रतिशत थी। सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी है कि सीपीआई मुद्रास्फीति 4 प्रतिशत के लक्ष्य के साथ 2 प्रतिशत के मार्जिन के भीतर बनी रहे।
अगस्त में खुदरा मुद्रास्फीति 3.65 प्रतिशत रही, सरकार ने जारी किए आंकड़े





