जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के एक सुदूर गांव में मुठभेड़ की खबर है। सुरक्षा बलों ने आतंकियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की, जिसके जवाब में जवानों ने भी कार्रवाई की। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के दौरान उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। 12 घंटे से ज्यादा चली इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया। इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया। एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर शनिवार शाम मेंढर के पठान तीर क्षेत्र में पुलिस और सेना ने संयुक्त अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि तलाशी दल पर छिपे आतंकियों ने गोलीबारी की, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारी ने कहा कि दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है और अतिरिक्त बल भेजा गया है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार देर रात पट्टन के चक तापर क्रीरी में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली। इसके बाद सुरक्षाबलों ने तुरंत इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया। जैसे ही सेना का दल आगे बढ़ा, घिरते देख एक जर्जर स्कूल की इमारत में छिपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। सतर्क जवानों की जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारी ने बताया कि आतंकियों को अंधेरे का फायदा उठाकर भागने से रोकने के लिए फ्लड लाइट का इंतजाम कर मल्टी-टियर सुरक्षा घेरा बना दिया गया। शनिवार तड़के फिर से ऑपरेशन शुरू हुआ और तीन आतंकियों को मार गिराया गया। मारे गए आतंकियों से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। पुलिस अधिकारी के अनुसार, आतंकियों को मार गिराने के लिए 12 घंटे से अधिक समय तक ऑपरेशन चलाना पड़ा। सूत्रों के मुताबिक, मारे गए आतंकी टीआरएफ संगठन से जुड़े थे। उनकी पहचान शोपियां के जुनैद रशीद और गांदरबल के बिलाल और माहिर के रूप में हुई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, तीन आतंकी मारे गए






