डोनाल्ड ट्रंप पर फिर से जानलेवा हमला, हमलावर ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और वर्तमान में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर फिर से जानलेवा हमले की कोशिश की गई है। यह हमला तब हुआ जब डोनाल्ड ट्रंप फ्लोरिडा के इंटरनेशनल गोल्फ क्लब में गोल्फ खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक गोलियों की आवाज़ सुनाई दी, जिसके बाद कोर्स को तुरंत सुरक्षित कर लिया गया। हालांकि डोनाल्ड ट्रंप को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और वे पूरी तरह सुरक्षित हैं। ट्रंप के चुनाव अभियान की ओर से कहा गया है कि गोलियों की आवाज़ के बाद राष्ट्रपति ट्रंप सुरक्षित हैं। सीक्रेट सर्विस ने X पर जानकारी दी कि पाम बीच काउंटी शेरिफ कार्यालय और सीक्रेट सर्विस ट्रंप से जुड़ी एक सुरक्षा घटना की जांच में सहयोग कर रहे हैं। यह घटना दोपहर से ठीक पहले की है।
डोनाल्ड ट्रंप पर इस हमले के बाद राष्ट्रपति जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने सोशल मीडिया हेंडल X पर पोस्ट कर ट्रंप के सुरक्षित होने पर खुशी जताई है। बाइडेन ने कहा कि उन्हें उनकी टीम ने बताया है कि संघीय कानून प्रवर्तन एजेंसियां इस घटना की संभावित हत्या के प्रयास के रूप में जांच कर रही हैं। एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है, और मैं सीक्रेट सर्विस तथा उनके कानून प्रवर्तन भागीदारों के प्रयासों की सराहना करता हूं, जिन्होंने पूर्व राष्ट्रपति और उनके आस-पास के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की। बाइडेन ने आगे कहा कि हमारे देश में राजनीतिक या किसी भी प्रकार की हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है, और मैंने अपनी टीम को निर्देश दिया है कि सीक्रेट सर्विस के पास पूर्व राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए हर आवश्यक संसाधन, क्षमता और सुरक्षात्मक उपाय हों। बता दें कि लगभग 2 महीने पहले भी डोनाल्ड ट्रंप पर एक जानलेवा हमला हुआ था, जब चुनावी रैली के दौरान उन पर गोली चली थी, जो उनके कान के पास से गुज़र गई थी।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading