कार में आग से बचाने वाले केमिकल से हो सकता है कैंसर, एनजीटी ने चार विभागों को भेजा नोटिस

व्यापक स्तर पर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव को ध्यान में रखते हुए एनजीटी ने एक रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लेते हुए इस मामले की सुनवाई शुरू की है। सभी संबंधित पक्षों को आठ सप्ताह के भीतर इस मामले में जवाब देने के लिए कहा गया है। देश में 99% कारों में जिस केमिकल का उपयोग आग से बचाव के लिए किया जा रहा है, उससे कार में सवार लोगों को कैंसर होने का खतरा है। इस पर एनजीटी ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय समेत चार विभागों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। इससे पहले केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने यह कहकर इन केमिकल्स के असर की जांच करने से इंकार कर दिया था कि उसके पास आवश्यक सुविधाएं नहीं हैं।
लोगों के स्वास्थ्य पर व्यापक असर को ध्यान में रखते हुए, एनजीटी इस मुद्दे की सुनवाई कर रहा है। एनजीटी को जानकारी मिली है कि कार की सीट के फोम और तापमान नियंत्रित रखने के उपायों में इन केमिकल्स का उपयोग होता है, जिससे लंबे समय तक कार में रहने पर खासतौर पर बच्चों और चालकों को कैंसर का खतरा हो सकता है। एनजीटी को सीपीसीबी ने 10 सितंबर को रिपोर्ट दी, जिसमें बताया गया कि इन केमिकल्स – टीसीआईपीपी, टीडीसीआईपीपी, और टीसीईपी – से कैंसर होने की संभावना की जांच केवल इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के पास ही उपलब्ध संसाधनों से की जा सकती है।
आठ सप्ताह में जवाब मांगा गया एनजीटी के चेयरमैन जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव, न्यायिक सदस्य जस्टिस अरुण कुमार त्यागी और विशेषज्ञ सदस्य डॉ. ए सेंथिल वेल ने आदेश दिया है कि सभी संबंधित पक्षों को इस मामले में आठ सप्ताह के भीतर जवाब देना होगा। सीपीसीबी और आईसीएमआर के अलावा, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सचिव, ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रमुख, नेशनल ऑटोमोटिव टेस्टिंग एंड आरएंडडी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के प्रमुख, और ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (बीआईएस) के महानिदेशक को भी नोटिस का जवाब अगली सुनवाई से पहले देना होगा।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading