कर्नाटक में एक कांग्रेस पदाधिकारी ने केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। यह एफआईआर बेंगलुरु के हाई ग्राउंड पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है। राहुल गांधी के संबंध में दिए गए बयान को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ यह मामला दर्ज हुआ है। अमेरिका दौरे पर राहुल गांधी ने सिखों को लेकर बयान दिया था, जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए रवनीत बिट्टू ने उन्हें आतंकवादी कह दिया था। इसके बाद काफी हंगामा हुआ, और कर्नाटक में बिट्टू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं, रवनीत सिंह बिट्टू ने अपने बयान पर माफी मांगने से इनकार कर दिया है। बेंगलुरु में कांग्रेस पदाधिकारी ने एफआईआर दर्ज करवाई कर्नाटक के एक कांग्रेस पदाधिकारी ने केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बिट्टू के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 353 (गलत सूचना पर बयान देना), 192 (दंगे भड़काने का प्रयास) और 196 (दो समुदायों के बीच वैमनस्य फैलाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
राहुल गांधी के बयान पर हुआ विवाद राहुल गांधी ने हाल ही में अमेरिका दौरे पर एक कार्यक्रम में कहा था कि ‘लड़ाई इस बात की है कि क्या भारत में एक सिख को अपनी पगड़ी या कड़ा पहनने की अनुमति मिलेगी। क्या वह एक सिख के रूप में गुरुद्वारा जा सकेगा। यह सभी धर्मों के लिए एक संघर्ष है।’ खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भी राहुल गांधी के इस बयान का समर्थन किया था। पन्नू ने कहा कि राहुल गांधी का बयान तथ्यात्मक रूप से सही है, और यह खालिस्तान जनमत संग्रह अभियान के लिए उत्प्रेरक साबित होगा।
रवनीत सिंह बिट्टू ने राहुल गांधी पर किया तीखा प्रहार राहुल गांधी के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि ‘राहुल गांधी ने सिखों को विभाजित करने की कोशिश की है। सिख किसी राजनीतिक पार्टी से नहीं जुड़े हैं, लेकिन एक चिंगारी लगाने की कोशिश की जा रही है। राहुल गांधी देश के नंबर एक आतंकवादी हैं। जो लोग हमेशा बम विस्फोट और हिंसा की बात करते हैं, वे राहुल गांधी के समर्थन में आ गए हैं। यदि किसी के लिए इनाम रखा जाना चाहिए, तो वह राहुल गांधी होना चाहिए।’
रवनीत बिट्टू ने माफी से किया इनकार जब रवनीत बिट्टू से पूछा गया कि क्या उन्हें अपने बयान पर पछतावा है, तो उन्होंने कहा, ‘मुझे खेद क्यों होगा? हमने पंजाब में एक पूरी पीढ़ी को खो दिया। गांधी परिवार ने पंजाब को जलाया। मेरा दर्द एक सिख के रूप में है। मैं पहले सिख हूं, बाद में मंत्री। यदि पन्नू राहुल गांधी का समर्थन कर रहा है, तो अब और क्या कहा जा सकता है?’ उन्होंने कहा कि ‘मल्लिकार्जुन खरगे साहब को माफी मांगनी चाहिए और यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या उन्हें लगता है कि सिखों को कहीं जाने की अनुमति नहीं है, जैसा कि राहुल गांधी ने कहा है।’
राहुल गांधी के खिलाफ बयान देने पर केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू पर एफआईआर दर्ज





