बॉलीवुड के सुपरस्टार गोविंदा से जुड़ी एक खबर आ रही है कि उन्हें गोली लग गई है। इसके बाद तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया, और फिलहाल वह आईसीयू में भर्ती हैं। जैसे ही ये खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि यह घटना सुबह 4:30 बजे की है।
सूचना के अनुसार, गोविंदा के पैर में गोली लगी है। वह अपने जुहू स्थित घर से एयरपोर्ट जाने की तैयारी कर रहे थे और अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर साफ कर रहे थे। अचानक बंदूक से गोली चल गई, जिससे वह घायल हो गए। फिलहाल गोविंदा CRITI केयर अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है। घटना के वक्त गोविंदा घर पर अकेले थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने अपने पास में रहने वाले रिश्तेदारों को फोन किया, जिन्होंने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया। प्रशंसक गोविंदा की सेहत के लिए दुआ कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनकी स्थिति को लेकर चिंतित हैं। अभी तक अस्पताल या उनके परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
रिवॉल्वर साफ करते समय फ़िल्म स्टार गोविंदा के पैर में गोली लगी, अस्पताल में भर्ती






