दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का पर्दाफाश कर 562 किलो कोकीन और 40 किलो मेरवाना जब्त किया है। पुलिस ने इस गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए मादक पदार्थों की कीमत 200 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, बरामद कोकीन की मात्रा 562 किलो से ज्यादा है, जिसकी कीमत 2 हजार करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया है और स्पेशल सेल फिलहाल नार्को-टेरर एंगल की जांच कर रही है। कोकीन इतनी बड़ी मात्रा में राजधानी में कैसे पहुंची, गिरोह का किन-किन लोगों से संबंध है और इसका सरगना कौन है, इन सभी सवालों के जवाब के लिए पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है।
दिल्ली पुलिस ने तस्करी गिरोह का पर्दाफाश कर 500 किलो ड्रग्स बरामद की, चार आरोपी गिरफ्तार





