राउज एवेन्यू कोर्ट ने लैंड फॉर जॉब मामले में आज लालू प्रसाद यादव समेत सभी 9 आरोपियों को जमानत दे दी है। इस मामले की सुनवाई आज, सोमवार 07 अक्टूबर को हुई। सभी आरोपियों को एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दी गई है। कोर्ट ने सभी आरोपियों को अपना पासपोर्ट सरेंडर करने का आदेश भी दिया है। लैंड फॉर जॉब मामले में आज पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव राउज एवेन्यू कोर्ट में उपस्थित हुए।
ईडी की चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने समन जारी किया था। हालांकि, ईडी ने चार्जशीट में तेज प्रताप यादव को आरोपी नहीं बनाया था, लेकिन कोर्ट ने उन्हें समन जारी करते हुए कहा था कि तेज प्रताप यादव भी लालू यादव परिवार के सदस्य हैं और मनी लॉन्ड्रिंग में उनकी भूमिका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
लैंड फॉर जॉब मामले में लालू यादव सहित सभी नौ आरोपियों को जमानत मिली




