राज्यसभा जाएंगे नीतीश कुमार, बिहार में नई सरकार के गठन की तैयारी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने की घोषणा कर दी है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी देते हुए पिछले दो दशकों से मिले जनसमर्थन के लिए प्रदेशवासियों का आभार व्यक्त किया। उनकी इस घोषणा के साथ ही पिछले कई दिनों से चल रही राजनीतिक अटकलों पर विराम लग गया है और अब राज्य में नई सरकार के गठन की संभावनाएं तेज हो गई हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किए गए संदेश में नीतीश कुमार ने लिखा कि पिछले दो दशक से अधिक समय से जनता ने उन पर भरोसा बनाए रखा है। इसी विश्वास और समर्थन की ताकत से उन्होंने पूरी निष्ठा के साथ बिहार और प्रदेशवासियों की सेवा करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग से बिहार आज विकास और सम्मान की नई पहचान बना रहा है। नीतीश कुमार ने अपने संदेश में यह भी बताया कि जब उन्होंने संसदीय जीवन की शुरुआत की थी, तभी से उनके मन में एक इच्छा थी कि वे बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों के साथ-साथ संसद के दोनों सदनों के भी सदस्य बनें। इसी इच्छा के तहत इस बार होने वाले चुनाव में वह राज्यसभा सदस्य बनने का निर्णय ले रहे हैं। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि भले ही वह राज्यसभा जाएं, लेकिन बिहार और प्रदेश की जनता के साथ उनका रिश्ता पहले की तरह मजबूत बना रहेगा। उन्होंने विकसित बिहार के अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि राज्य में जो भी नई सरकार बनेगी, उसे उनका पूरा सहयोग और मार्गदर्शन मिलता रहेगा।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading