सरकार न्यूनतम पेंशन बढ़ाने की कर रही है तैयारी

सरकार कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) में सुधार के लिए बड़े बदलाव करने की तैयारी में है। इन बदलावों में मौजूदा न्यूनतम पेंशन को 1000 रुपये से बढ़ाने, रिटायरमेंट के समय आंशिक निकासी की अनुमति देने, और 15,000 रुपये प्रति माह से अधिक आय वाले लोगों के लिए इस योजना को अधिक आकर्षक बनाने जैसे प्रस्ताव शामिल हैं। सरकार ने इस संबंध में सितंबर में आदेश जारी किए थे।
रिटायरमेंट के बाद आंशिक निकासी को सरल बनाने के लिए श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया ने अपने मंत्रालय और ईपीएफओ के अधिकारियों से मिडिल क्लास और लोअर मिडिल क्लास के ग्राहकों के लिए प्रणाली को अधिक अनुकूल बनाने के उपायों पर विचार करने का निर्देश दिया है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि श्रम मंत्री ने रिटायरमेंट के समय निकासी प्रक्रिया को आसान बनाने का सुझाव दिया है, ताकि पेंशनधारकों की वित्तीय योजना बेहतर हो सके और वे अपनी वार्षिक पेंशन राशि में बदलाव कर सकें।
रिपोर्ट के अनुसार, ईपीएफओ पोर्टल के जरिए विवाह, चिकित्सा उपचार और बच्चों की शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के लिए निकासी को सरल बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए ईपीएफओ प्रणाली को मजबूत बनाने की आवश्यकता होगी, और जरूरत पड़ने पर सरकार बड़े पैमाने पर बदलाव करेगी।
ईपीएफओ को और आकर्षक बनाने के प्रयासों के तहत भुगतान एनपीएस के समान हो सकता है। अधिक पेंशन के लिए कर्मचारी पेंशन योजना में व्यापक बदलाव की आवश्यकता होगी, क्योंकि वर्तमान में पेंशन भुगतान काफी कम है। मंत्रालय यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठा रहा है कि यह योजना उन लोगों के लिए भी आकर्षक हो, जिनकी आय 15,000 रुपये से अधिक है और जो ईपीएफओ के सदस्य हैं।
हाल ही में, ईपीएफओ में नियमों में बदलाव भी किया गया है। सरकार ईपीएफओ को अधिक आकर्षक बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया ने इस साल घोषणा की थी कि अब पीएफ अकाउंट होल्डर 50,000 रुपये की बजाय 1 लाख रुपये तक की राशि निकाल सकते हैं। उन्होंने कहा था कि अगर ईपीएफओ अकाउंट होल्डर के परिवार में कोई आपात स्थिति आती है, तो वे अब अधिक राशि निकाल सकते हैं।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading