चुनाव में मतदाताओं के पहचान पत्रों की जांच करेंगे बीएसएफ के जवान

बूथों पर लगे सीसीटीवी कैमरों का नियंत्रण भी बीएसएफ के पास

आगामी पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। बीएसएफ के जवान मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के पहचान पत्रों की जांच करेंगे। इसके साथ ही बूथों पर लगे सीसीटीवी कैमरों का नियंत्रण और निगरानी भी बीएसएफ के पास ही रहेगा। हालांकि, इस फैसले को लेकर विरोध के स्वर भी उठने लगे हैं। निर्देशों के अनुसार, प्रत्येक पोलिंग बूथ पर बीएसएफ के एक पुरुष और एक महिला जवान की तैनाती की जाएगी, जो मतदाताओं की पहचान की पुष्टि करेंगे। वहीं, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के लिए भी अलग से जवान नियुक्त किए जाएंगे, जो कैमरों की कार्यप्रणाली और फीड पर नजर रखेंगे। इसके अलावा, बीएसएफ मुख्यालय ने यह भी निर्देश दिए हैं कि इंस्पेक्टर और उससे ऊपर के रैंक के ऐसे अधिकारियों को तत्काल बदला जाए, जिन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में इन राज्यों में ड्यूटी की थी। संबंधित अधिकारियों की सूची तैयार कर यह प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने के आदेश दिए गए हैं।

गौरतलब है कि असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के करीब ढाई से तीन लाख जवान तैनात किए गए हैं, ताकि चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जा सकें। वहीं, इस व्यवस्था पर विपक्ष ने सवाल उठाए हैं। तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने आरोप लगाया है कि बीएसएफ द्वारा जारी ये निर्देश चुनाव आयोग के स्थापित प्रोटोकॉल का उल्लंघन हैं। उनका कहना है कि मतदाताओं की पहचान की जांच का अधिकार परंपरागत रूप से केवल चुनाव अधिकारियों के पास होता है, न कि अर्धसैनिक बलों के पास। ऐसे में बीएसएफ को यह जिम्मेदारी देना चुनाव प्रक्रिया में हस्तक्षेप के समान है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading