विपक्षी दलों के कई सांसदों ने भाजपा के एक सदस्य पर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है और यह भी कहा है कि समिति नियमों के अनुसार काम नहीं कर रही है। विपक्षी दलों के कई सांसदों ने वक्फ संशोधन विधेयक 2024 पर संयुक्त संसदीय समिति की बैठक का बहिष्कार किया। उन्होंने भाजपा के एक सदस्य पर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है और दावा किया कि समिति नियमों का पालन नहीं कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। बता दें कि समिति देशभर में लोगों से वक्फ विधेयक पर सुझाव मांग रही है और विभिन्न शहरों में हितधारकों के साथ विचार-विमर्श कर रही है। सोमवार को वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 पर चर्चा के लिए एक बैठक हुई थी।
मंगलवार को हुई संसदीय समिति की बैठक में शामिल विपक्षी सदस्य जैसे कल्याण बनर्जी, गौरव गोगोई, ए. राजा, मोहम्मद अब्दुल्ला और अरविंद सावंत नाराज होकर बाहर चले गए थे। हालांकि, लगभग एक घंटे बाद कई विपक्षी सांसद वापस बैठक में शामिल हो गए। भाजपा सदस्यों ने कहा कि विपक्षी सदस्य समिति के अध्यक्ष जगदम्बिका पाल को अपशब्द कह रहे थे। यह लगातार दूसरा दिन था जब विपक्षी सदस्य मतभेदों के कारण बैठक से उठकर चले गए।
वक्फ बिल पर संयुक्त संसदीय समिति की बैठक का विपक्षी सांसदों ने किया बहिष्कार





