प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना उड़ान के 8 साल पूरे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना ‘उड़ान’ को आठ साल पूरे हो गए हैं। इस योजना से न केवल हवाई यात्रा को बढ़ावा मिला है, बल्कि एविएशन सेक्टर से जुड़े व्यवसायों में भी उन्नति हुई है, विशेषकर क्षेत्रीय एयरलाइंस को इसका बड़ा लाभ हुआ है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “आज हम ‘उड़ान’ योजना के आठ वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। यह एक ऐसी पहल है जिसने भारत के विमानन क्षेत्र में बदलाव लाया है।”
प्रधानमंत्री ने अपने पोस्ट में आगे कहा, “हवाई अड्डों की संख्या में वृद्धि से लेकर अधिक हवाई मार्गों तक, इस योजना ने करोड़ों लोगों के लिए हवाई यात्रा की सुविधा सुनिश्चित की है। इसके साथ ही, व्यापार और वाणिज्य को भी इसका बड़ा लाभ मिला है, जिससे क्षेत्रीय विकास को गति मिली है। आने वाले समय में, हम विमानन क्षेत्र को और सुदृढ़ करेंगे और लोगों के लिए बेहतर कनेक्टिविटी और सुविधा पर ध्यान केंद्रित करेंगे।”
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी उड़ान के आठ वर्ष पूरे होने पर एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, “उड़ान के 8 वर्षों में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन से प्रेरित यह पहल न केवल देश के दूरदराज़ क्षेत्रों को हवाई मार्ग से जोड़ने में सफल रही है, बल्कि भारत की महत्वाकांक्षाओं को भी एक नई दिशा दी है। देश के विभिन्न हिस्सों में विकास के इंजन को तेज कर और हवाई यात्रा को सुलभ एवं किफायती बनाकर, पीएम मोदी ने भारत की विकास क्षमता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।”
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी इस अवसर पर कहा, “आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना उड़ान के 8 साल पूरे हो गए हैं। यह योजना एक ऐसा अभियान है, जिसका उद्देश्य हर आम नागरिक को सुलभ और किफायती हवाई यात्रा उपलब्ध कराना है। पीएम मोदी की दूरदर्शिता का परिणाम है कि 2014 में जहां देश में 74 हवाई अड्डे थे, वहीं 2024 में यह संख्या बढ़कर 157 हो गई है। 2047 तक इस संख्या को 350-400 तक ले जाने का लक्ष्य है। उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय और संचालित हवाई अड्डों से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बढ़ी है और अनगिनत नागरिकों के सस्ती हवाई यात्रा के सपने साकार हुए हैं। प्रदेश में पर्यटन और रोजगार के नए अवसर उत्पन्न हो रहे हैं। आम नागरिकों के हवाई सफर के सपने को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री का आभार और अभिनंदन।”

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading