प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में किया छोटा भीम, मोटू-पतलू और हनुमान का जिक्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से देश को 115वीं बार संबोधित किया। इस 115वें एपिसोड में पीएम मोदी ने आत्मनिर्भर भारत, बिरसा मुंडा, कार्टून कैरेक्टर छोटा भीम और भारतीय संस्कृति के प्रतीक स्वामी विवेकानंद का उल्लेख किया। साथ ही उन्होंने आत्मनिर्भर भारत की सफलताओं पर चर्चा करते हुए डिजिटल जागरूकता, भारतीय संस्कृति, और फिट इंडिया अभियान पर भी लोगों को प्रेरित किया।
प्रधानमंत्री ने कहा, “पिछले साल 15 नवंबर को, भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर मैं उनके जन्मस्थान झारखंड के उलिहातू गांव गया था। इस यात्रा का मुझ पर गहरा प्रभाव पड़ा। मैं देश का पहला प्रधानमंत्री हूं जिसे इस पवित्र भूमि की मिट्टी को माथे से लगाने का सौभाग्य मिला। उस क्षण मैंने न केवल स्वतंत्रता संग्राम की शक्ति को महसूस किया, बल्कि इस धरती की शक्ति से भी जुड़ने का अवसर पाया। मैंने महसूस किया कि दृढ़ संकल्प किस तरह से देश के करोड़ों लोगों का भाग्य बदल सकता है। 31 अक्टूबर से सरदार पटेल की 150वीं जयंती का वर्ष प्रारंभ होगा, इसके बाद 15 नवंबर से भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती का भी वर्ष शुरू होगा।” प्रधानमंत्री मोदी ने मशहूर कार्टून कैरेक्टर छोटा भीम का जिक्र करते हुए कहा, “आपको वो दिन तो याद ही होंगे जब टीवी पर ‘छोटा भीम’ आना शुरू हुआ था। बच्चे इसको लेकर कितने उत्सुक रहते थे। आश्चर्य की बात है कि आज ‘ढोलकपुर का ढोल’ न केवल भारत बल्कि विदेशों में भी बच्चों को आकर्षित कर रहा है। इसी तरह हमारे अन्य एनिमेटेड शो जैसे ‘कृष्णा,’ ‘हनुमान,’ और ‘मोटू-पतलू’ के भी दुनियाभर में प्रशंसक हैं। भारतीय एनिमेशन अपने कंटेंट और क्रिएटिविटी के कारण पूरी दुनिया में पसंद किया जा रहा है।”
प्रधानमंत्री ने आगे कहा, “आज स्मार्टफोन से लेकर सिनेमा स्क्रीन, गेमिंग कंसोल से लेकर वर्चुअल रियलिटी तक, हर जगह एनिमेशन का प्रभाव है। भारत इस क्षेत्र में नई क्रांति ला रहा है, और हमारे गेमिंग सेक्टर में भी तेजी से वृद्धि हो रही है। कुछ महीने पहले जब मैं प्रमुख भारतीय गेमर्स से मिला, तो उनकी अद्भुत क्रिएटिविटी और गुणवत्ता को देखकर गर्व महसूस हुआ। वाकई, पूरे देश में क्रिएटिव एनर्जी का माहौल है।” प्रधानमंत्री ने बताया कि एनीमेशन के क्षेत्र में ‘मेड इन इंडिया’ और ‘मेड बाई इंडियंस’ का प्रभाव बढ़ रहा है। यह जानकर खुशी होगी कि भारतीय प्रतिभाएँ अब अंतरराष्ट्रीय प्रोडक्शन का भी हिस्सा बन रही हैं। चाहे वह स्पाइडर-मैन हो या ट्रांसफॉर्मर्स, लोगों ने हरिनारायण राजीव के योगदान की सराहना की है। भारतीय एनीमेशन स्टूडियो अब डिज्नी और वार्नर ब्रदर्स जैसी विश्व प्रसिद्ध कंपनियों के साथ भी काम कर रहे हैं।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading