कानून-व्यवस्था और सुरक्षा के मामले में दुनिया के 142 देशों में पाकिस्तान तीसरा सबसे खराब देश है (140वें स्थान पर)। वर्ल्ड जस्टिस प्रोजेक्ट के नए रूल ऑफ लॉ इंडेक्स में पाकिस्तान की आंतरिक स्थिति के बारे में यह जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि दुनिया के 57% देशों में कानून का शासन कमजोर हुआ है। यह इंडेक्स 142 देशों में सरकारी शक्तियों पर नियंत्रण, भ्रष्टाचार की अनुपस्थिति, खुली सरकार, मौलिक अधिकार, कानून-व्यवस्था और सुरक्षा, तथा सिविल और आपराधिक न्याय जैसे आठ मानदंडों के आधार पर तैयार किया गया है।
ऑर्डर और सुरक्षा के मामले में पाकिस्तान से भी बदतर स्थिति माली और नाइजीरिया की है, जहां माली को 141वें और नाइजीरिया को 142वें स्थान पर रखा गया है।
समग्र आंकलन के आधार पर रूल ऑफ लॉ इंडेक्स में डेनमार्क पहले स्थान पर है, जबकि भारत 79वें और पाकिस्तान 129वें स्थान पर है। अन्य देशों में जर्मनी पांचवे, ऑस्ट्रेलिया 11वें, ब्रिटेन 15वें और अमेरिका 26वें स्थान पर हैं। कानून-व्यवस्था और सुरक्षा के मामले में भारत 98वें स्थान पर है।
कानून एवं सुरक्षा के मामले में पाकिस्तान दुनिया में तीसरा सबसे खराब देश





