ईरान और इजरायल के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। 25 अक्टूबर की रात को इजरायल ने ईरान पर हवाई हमला किया, जिसमें 100 से अधिक लड़ाकू विमानों ने ईरान के आकाश में प्रवेश कर बमबारी की। इस हमले में कई लोग मारे गए और कई घायल हो गए। इस हमले के बाद ईरान ने भी अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई ने कहा कि इजरायल ईरान के संबंध में गलत अनुमान लगा रहा है और वे ईरानी लोगों की ताकत और दृढ़ संकल्प को सही ढंग से नहीं समझ पाए हैं। हमें उन्हें यह बात समझानी होगी।
खामेनेई ने कहा कि हमारे अधिकारियों को यह आकलन करना चाहिए कि दुश्मन को ईरानी जनता की ताकत दिखाने के लिए क्या कदम उठाने की आवश्यकता है और जो भी इस देश के सर्वोत्तम हित में हो, उसे करना चाहिए। उन्होंने कहा कि दो रात पहले यहूदी शासन (इजरायल) ने एक गलत कदम उठाया है, और हमें उन्हें ईरानी लोगों की ताकत का सही आभास कराना होगा।
इजरायली हमले पर खामेनेई बोले- दुश्मन नहीं जानता हमारी ताकत






