एयर इंडिया ने इस्राइल के लिए उड़ानें निलंबित की

इस्राइल और ईरान के बीच तनाव का असर हवाई सेवाओं पर भी पड़ा है। एयर इंडिया ने इस्राइल के लिए आने-जाने वाली उड़ानों को निलंबित करने का फैसला लिया है। इसके अलावा ईरानी हवाई क्षेत्र से भी अब फ्लाइट्स नहीं गुजरेंगी।
ईरान और इस्राइल के बीच चल रहे तनाव के बीच भारतीय विमानन कंपनी एयर इंडिया ने बड़ा फैसला लिया है। मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने के साथ ही एयर इंडिया ने इस्राइल के लिए अपनी उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित कर दी हैं। इसके अलावा ईरानी हवाई क्षेत्र से बचने के लिए वैकल्पिक रूट तैयार किया है, जिस वजह से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के किराए में बढ़ोतरी हो सकती है।
एयर इंडिया ने कहा
इस बात की संभावनाएं पहले से थी कि ईरान और इस्राइल के बीच बढ़ रहे तनाव का असर हवाई सेवाओं पर पड़ेगा। एयर इंडिया के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों देशों के बीच उड़ानें फिलहाल निलंबित रहेंगी। बता दें कि एयर इंडिया द्वारा दिल्ली से इस्राइल के लिए सप्ताह में चार उड़ानें संचालित की जाती हैं। इससे पहले 7 अक्टूबर 2023 को विमानन कंपनी ने इस्राइल और हमास के बीच तनातनी को देखते हुए अस्थाई तौर पर उड़ानें रोकने का फैसला लिया था। पांच महीने के लंबे अंतराल के बाद 3 मार्च को इस्राइल के लिए फिर से हवाई सेवाएं शुरू की गईं लेकिन अब इन्हें फिर से निलंबित किया गया है। भारत की सबसे बड़ी विमानन कंपनी एयर इंडिया का कहना है कि हम मध्य पूर्व के हालातों पर करीबी से नजर रख रहे हैं। बता दें कि एयर इंडिया द्वारा यूरोप, अमेरिका और मध्य पूर्व में उड़ानों का संचालन किया जाता है।
वैकल्पिक रास्तों के इस्तेमाल से बढ़ सकता है किराया
एयर इंडिया के अलावा विस्तारा, इंडिगो जैसी विमानन कंपनियां भी ईरानी हवाई क्षेत्र से गुजरने से बच रही हैं। इन सभी के द्वारा अमेरिका, यूरोप और मध्य पूर्व की उड़ानों के लिए वैकल्पिक रास्ते चुनने पर जोर दिया जा रहा है। एक पायलट द्वारा जानकारी दी गई है कि वैकल्पिक रास्तों की वजह से उड़ान की अवधि आधे घंटे तक बढ़ गई है। ऐसे में खर्चों में बढ़ोतरी का बोझ यात्रियों पर भी डाला जा सकता है। इसका सीधा मतलब है कि अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स के किराए में बढ़ोतरी हो सकती है। बता दें कि सीरिया के ईरानी दूतावास में हुए हमले के बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इस्राइल पर ड्रोन और मिसाइल से हमले किए हैं, जिसके बाद दोनों देशों के बीच संघर्ष शुरू हो गया है।
भारतीय विदेश मंत्रालय ने जारी की एडवायजरी
उधर भारतीय विदेश मंत्रालय द्वारा भारतीय नागरिकों के लिए एडवायजरी जारी की गई है। इसमें लोगों को इस्राइल और ईरान की यात्रा से परहेज करने की सलाह दी गई है। इसके अलावा ईरान या इस्राइल में रह रहे भारतीय लोगों से कहा गया है कि वे भारतीय दूतावासों से संपर्क करें और अपना पंजीकरण कराएं। विदेश मंत्रालय की द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति में यह भी अनुरोध किया गया है कि इस्राइल और ईरान में रह रहे भारतीय लोग अपनी सुरक्षा के बारे में अत्यधिक सावधानी बरतें।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading